नेपाल में बढ़ी सख्ती तो रोहिंग्याओं ने ट्रांजिट रूट ही बदला, एटीएस के साथ पुलिस को आईबी से मिले अहम इनपुट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के सलोन में 19 हजार बने फर्जी जन्म प्रमाणपत्रों की जांच में जुटी पुलिस को यूपी एटीएस के साथ ही आईबी ने अहम इनपुट मुहैया कराए हैं। इनमें सबसे महत्वपूर्ण जानकारी रोहिंग्यों का ट्रांजिट रूट बदलने की है। नेपाल में संख्या बढ़ने के विरुद्ध शुरू हुए प्रदर्शन के बीच रोहिंग्या अब भारत के सीमावर्ती जिलों में ठिकाने की तलाश में हैं।

बहराइच,बलरामपुर,श्रावस्ती,सिद्धार्थनगर,महराजगंज, पीलीभीत और लखीमपुर खीरी जिले पर रोहिंग्याओं की नजर है। ऐसे में संबंधित जिलों को अलर्ट किया गया है। रोहिंग्या बड़ी संख्या में साल 2012 में बंगाल,असम,झारखंड,बिहार और उत्तर प्रदेश से होते हुए नेपाल तक पहुंचे। बंगाल से ट्रेन से दिल्ली और फिर वहां से पाकिस्तान सीमा से सटे संवेदनशील जम्मू-कश्मीर तक भी गए।इनमें अधिकतर ने रायबरेली की ही तरह फर्जी तरीके से निर्वाचन कार्ड,राशन कार्ड,आधार कार्ड और पासपोर्ट तक बनवा लिए।

नेपाल में रोहिंग्या की बस्तियों का विस्तार हुआ तो पारंपरिक कामों में भी वे दखल देने लगे। इससे स्थानीय लोगों का हित प्रभावित होने लगे। इससे विरोध बढ़ा तो रोहिंग्याओं ने अब भारतीय क्षेत्रों में ठिकाने की तलाश शुरू कर दी है। इसके तहत बिहार के साथ ही उत्तर प्रदेश के गोरखपुर,गोंडा, श्रावस्ती,बलरामपुर और बहराइच में भी घुसपैठ की कोशिश की है।बीते दिनों इन जिलों में इनकी सक्रियता के संकेत भी मिले हैं।

सीमा पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध हैं।कड़ी सुरक्षा के बीच जिले में रोहिंग्या घुसपैठ की आशंका नहीं है।मैं खुद नियमित बॉर्डर सुरक्षा को लेकर समीक्षा करती हूं।-वृंदा शुक्ला एसपी बहराइच

सीमावर्ती जिला होने के कारण सुरक्षा पुख्ता है।लोकल इंटेलिजेंस व पुलिस से भी नियमित जांच कराई जा रही है।-घनश्याम चौरसिया एसपी श्रावस्ती

सीमा सुरक्षा बल के साथ समन्वय स्थापित कर सघन जांच कराई जाती है। सीमा की गतिविधियों पर नजर रखी जाती है।-विकास कुमार एसपी बलरामपुर

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000