यूपी में सड़क सुरक्षा को लेकर बड़ा फैसला,सड़क हादसों की विवेचना में बदलाव, 3 या अधिक मौतों पर एएसपी-सीओ करेंगे जांच

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।हर महीने यूपी के किसी न किसी जिले से ऐसी भीषण सड़क दुर्घटनाओं की खबरें सामने आ रही हैं जिनमें तीन या उससे अधिक लोगों की मौत हो जाती है। इन हादसों से न सिर्फ पीड़ित परिवारों का जीवन तहस-नहस होता है, बल्कि राज्य की यातायात व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े होते हैं।अब यातायात निदेशालय इन घटनाओं के मूल कारणों को समझकर उन्हें रोकने की दिशा में ठोस कदम उठाया है। यूपी में सड़क हादसों का कारण पता करने के लिए यातायात निदेशालय ने विवेचना सेल बनाया है।विवेचना सेल का प्रभारी डीआईजी ट्रैफिक को बनाया गया है।साथ ही तीन या अधिक मौतों वाले हादसे की विवेचना एएसपी की निगरानी में सीओ करेंगे।अभी तक ऐसे हादसों की विवेचना भी सब इंस्पेक्टर अथवा हेड कांस्टेबिल कर रहे हैं।

एएसपी और सीओ अधिक मौतों वाले हादसे में देखेंगे कि एक्सीडेंट कि मुख्य कारण क्या रहा।रोड इंजीनियरिंग गड़बड़ थी,सड़क पर गड्ढे थे या ओवर स्पीडिंग या नशे में गाड़ी चलाने से हादसा हुआ।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर सड़क हादसों में 50 फीसदी कमी लाने के लिए यह पहल एडीजी ट्रैफिक के. सत्यनारायण ने की है।विवेचना सेल का आफिस पुलिस हेडक्वार्टर में ही चौथी मंजिल पर बनाया गया है।डीआईजी ट्रैफिक अरविन्द कुमार इसके प्रभारी हैं। साथ ही एएसपी अनूप कुमार और सीओ सरोज कुमार भी इस सेल में हैं।

विवेचना सेल यह देखेगा कि आखिर सड़क हादसे का मुख्य कारण क्या था।सड़क हादसा किन परिस्थितियों में हुआ है। कहीं चालक नशे में तो नहीं था,रांग साइड और ओवर स्पीडिंग की वजह से तो वाहन नहीं भिड़े हैं।ऐसे ही रोड इंजीनियरिंग, चौराहे की डिजाइन और अन्य कारणों को भी देखा जाएगा। सड़क हादसों के कारण को लेकर विवेचना सेल अपनी रिपोर्ट तैयार करेगा। फिर इस रिपोर्ट पर ट्रैफिक और परिवहन विभाग के अफसरों के साथ विचार-विमर्श कर समाधान निकाला जाएगा।

योगी सरकार ने सड़क दुर्घटना जांच योजना- 2023 लागू की थी।इसके तहत यूपी में सड़क हादसे में तीन या तीन से अधिक मौत होने पर जांच समिति बनाई जाएगी। अब जरूरत महसूस हुई कि एक ऐसा सेल बनाया जाए जो लगातार ऐसे मामलों की वृहद मानीटरिंग करें। एडीजी ट्रैफिक के.सत्यनारायण ने कहा कि विवेचना सेल के बनने से हादसों की वजह पता करने में काफी मदद मिलेगी। सड़क हादसों में 50 प्रतिशत कमी लाने के लक्ष्य को पूरा करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000