समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान के बेटे अब्‍दुल्‍ला आजम की विधानसभा सदस्‍यता हुई रद्द

समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान के बेटे अब्‍दुल्‍ला आजम की विधानसभा सदस्‍यता रद्द हो गई है। रामपुर की स्वार विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के विधायक अब्दुल्ला आजम की विधायकी तीन साल में दूसरी बार खत्म हुई है। विधानसभा सचिवालय ने अब्दुल्ला आजम की सीट को रिक्त घोषित कर दिया है। बता दें कि सपा विधायक अब्दुल्ला आज़म को अपनी विधायकी इसलिए खोनी पड़ रही क्योंकि सोमवार को एक विशेष अदालत ने उन्हें और उनके पिता आज़म खान को 15 साल पुराने एक मामले में दो साल की कैद की सजा सुनाई थी। उनपर मुरादाबाद में एक सड़क जाम करने को लेकर मामला दर्ज था।

जमानत पर रिहा…

जिस घटना के लिए दोनों नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था वह 1 जनवरी, साल-2008 को पड़ोसी रामपुर जिले में सीआरपीएफ कैंप पर हुए आतंकी हमले के एक दिन बाद हुई थी, जिसमें सात जवानों और एक रिक्शा चालक की जान चली गई थी। अब्दुल्ला रामपुर के स्वार से विधायक हैं। सोमवार को अब्दुल्ला आजम और आजम खान मुरादाबाद में विशेष एमपी/एमएलए कोर्ट में पेश हुए थे।अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट स्मिता गोस्वामी ने आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला को दो साल कैद की सजा सुनाई। उन पर तीन-तीन हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया। बाद में आजम खान और उनके बेटे ने जमानत याचिका दायर की, जिसे अदालत ने मंजूर कर लिया। आवश्यक ज़मानत जमा करने के बाद उन्हें रिहा कर दिया गया।

किन धाराओं के तहत हुई है सजा…

अदालत ने आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्लाह आजम को आईपीसी की धारा 341 (गलत तरीके से रोकना) और 353 (सरकारी कर्मचारी को उसके कर्तव्य के निर्वहन से रोकने के लिए हमला या आपराधिक बल) और आपराधिक कानून (संशोधन) अधिनियम के तहत दोषी ठहराया है। एक अन्य सरकारी वकील मोहनलाल विश्नोई ने कहा कि मामले के सात अन्य आरोपियों को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया गया। इनमें अमरोहा से सपा विधायक महबूब अली और पूर्व विधायक हकी इकराम कुरैशी और नईम-उल-हसन शामिल हैं। उन्होंने कहा कि अदालत ने कुल आठ अभियोजन पक्ष और 17 बचाव पक्ष के गवाहों का परीक्षण किया। अभियोजन पक्ष के अनुसार, मामला 2 जनवरी, 2008 का है, जब एक कार जिसमें अब्दुल्ला आजम और आजम खान यात्रा कर रहे थे, को मुरादाबाद जिले के छजलेट थाना क्षेत्र में काले रंग की फिल्म होने के कारण रोका गया था।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000