माफिया अतीक अहमद का करीबी पूर्व ब्लॉक प्रमुख की 19 करोड़ से अधिक की संपत्ति हुई कुर्क

कौशांबी। कुख्यात माफिया अतीक अहमद के करीबियों पर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में कौशाम्बी जिले में रविवार को अतीक के करीबी की करोड़ों रुपये की संपत्ति कुर्क की गई है। मूरतगंज के पूर्व ब्लॉक प्रमुख मोहम्मद सऊद और उसके भाई फैज अहमद की संपत्ति को जिला प्रशासन ने कुर्क किया है। 19 करोड़ 30 लाख रुपए की संपत्ति कुर्क की गई है,जिसमें 17 करोड़ 73 लख रुपए कीमत की जमीन, ईंट भट्ठा और आलीशान बंगला शामिल है।

संदीपन घाट थाना क्षेत्र के लोहार गांव के रहने वाले पूर्व ब्लाॅक प्रमुख मोहम्मद सऊद पर जिले और अन्य शहरों में 16 मुकदमे दर्ज हैं। स‌ऊद कुख्यात माफिया अतीक अहमद के करीबियों में था।साउद पर शासन स्तर से शिकंजा कसा गया तो जिला प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी। जिलाधिकारी सुजीत कुमार के निर्देश पर सऊद की संपत्तियों को कुर्क करने की कार्रवाई शुरू हुई थी।

डेढ़ करोड़ से अधिक के लग्जरी वाहन कुर्क…

जिले के सभी बड़े अधिकारी पुलिस के साथ लोहार गांव मोहम्मद सऊद के घर पहुंचे। घर पर खड़े एक करोड़ 56 लाख 15 हजार रुपए कीमत के लग्जरी वाहन,कार, मोटरसाइकिल आदि को कुर्क कर लिया। इसके बाद सुखदा,सिकंदरपुर बजहा, बसेड़ी कछार और मंहगांव कछार लोहरा की जमीनों को कुर्क किया गया। स‌ऊद का आलीशान बांग्ला और ईंट भट्ठा कुर्क कर प्रशासन ने वहां अपना बोर्ड लगा दिया है। इसको लेकर क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।

माफिया अतीक के साथ जुर्म की दुनिया में था शामिल…

पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि पूर्व ब्लाॅक प्रमुख मोहम्मद सऊद माफिया अतीक अहमद का करीबी था। जुर्म की दुनिया में वह भी शामिल रहा है।इसके खिलाफ जिले में कई मुकदमे दर्ज हैं।शासन द्वारा अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है जो भी अपराधी हैं उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

कुख्यात माफिया अतीक के साथ मिलकर बनाई अकूत संपत्ति…

कुख्यात माफिया अतीक अहमद का करीबी होने की वजह से मोहम्मद स‌ऊद और फ़ैज़ अहमद की चल-अचल संपत्ति बढ़ी थी। अतीक के रहते हुए दोनों रंगदारी सहित तमाम गलत कार्यों में शामिल रहते थे। उस समय दोनों के खिलाफ किसी में बोलने की हिम्मत नहीं थी। अतीक की हत्या के बाद से लोग अब बाहर निकल कर शिकायत कर रहे हैं। जिला प्रशासन शिकायतों का संज्ञान ले रहा है। संज्ञान में लेने के बाद जो भी आरोपी मिल रहे हैं उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000