BJP सांसद विनोद बिंद की दावत में बकरे की बोटी को लेकर मारपीट, ग्रेवी परोसी तो मच गया हंगामा

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में भारतीय जनता पार्टी के सांसद विनोद बिंद के कार्यालय पर बकरे की मीट पार्टी के दौरान जमकर बवाल मचा। दरअसल, हुआ यूं कि मिर्जापुर के मझवां से पूर्व विधायक और भदोही सांसद विनोद बिंद के कार्यालय पर मीट पार्टी का आयोजन किया गया था। इस दावत के लिए इलाके के करीब एक हजार लोगों को न्यौता भेजा गया। लोगों को जब खाना परोसा गया तो बकरे की बोटी की जगह ग्रेवी ही परोसी जा रही थी। इसको देखते ही लोग भड़क गए। हंगामा होने लगा। देखते ही देखते लात-घूंसे चलने लगे। सांसद कार्यालय पर भगदड़ मच गई। लोग रोटी और बोटी लिए भागते नजर आए। भगदड़ में किसी का सिर फूटा तो कई लोगों के हाथ-पैर में चोट आई। दावत के बाद कई लोग परिवार के लिए रोटी और बोटी बांधते हुए भी नजर आए।

क्या है पूरा मामला…

मिर्जापुर में मझवां सीट पर 20 नवंबर को उपचुनाव के वोट डाले जाने हैं। दरअसल, सांसद ने मझवां उपचुनाव में बिंद समाज को एकजुट करने के लिए गुरुवार को करसड़ा स्थित कार्यालय पर दावत का आयोजन किया था। दावा किया जा रहा है कि एक हजार लोगों को कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया था। हालांकि, बकरे की व्यवस्था 200 लोगों के लिए की गई थी।

न्यौते मिलने पर हजार लोग सांसद कार्यालय पर पहुंच गए। अधिक लोगों के आने के कारण मीट कम पड़ गया। इसके बाद आयोजकों की ओर से मीट का रस (ग्रेवी) परोसा जाने लगा। इसी को लेकर हंगामा मच गया। हंगामे के बाद कुछ देर के लिए दावत बंद हो गई। हालांकि, बाद में भोजन का सिलसिला फिर से शुरू हो गया।

मझवां से एमएलए थे विनोद बिंद…

विनोद बिंद मिर्जापुर की मझवां सीट से विधायक थे। लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा ने उन्हें भदोही लोकसभा सीट से उम्मीदवार घोषित किया। वहां से जीत दर्ज करने में वे कामयाब रहे। उनके सांसद बनने के बाद मझवां सीट खाली हुई है। इस पर उपचुनाव की वोटिंग होने वाली है।

मारपीट का क्या था कारण…

सांसद विनोद बिंद के कार्यालय पर मारपीट के कारण सामने आए हैं। दरअसल, इस दावत में सांसद के ड्राइवर के भाई ने एक युवक को पार्टी का न्यौता दिया था। जब वह खाने के लिए बैठा तो उसे बोटी की जगह ग्रेवी दी गई। उसने सवाल किया कि बोटी कहां है? ठीक से बांटो? खाना परोस रहे युवक ने उसे तमीज से बात करने को कहा। इससे युवक नाराज हो गया। उसने खाना परोस रहे युवक को थप्पड़ मार दिया। मारपीट शुरू होते ही दावत में हंगामा मच गया।

दावत में आए लोग दो भागों में बंट गए। दोनों युवकों के साथ आए लोगों ने एक दूसरे पर हमला कर दिया। मौके पर रखी बाल्टी और अन्य बर्तनों से एक-दूसरे पर वार किया गया। इससे कई लोगों का सिर फट गया। कुछ लोगों का हाथ टूट गए। मारपीट होते ही भोजन कर रहे लोग पत्तल लेकर इधर-उधर भागने लगे। किसी तरह मामला शांत कराया गया।

युवक का फटा सिर…

मारपीट में थप्पड़ जड़ने वाले युवक का सिर फट गया। उसके कपड़ों पर खून के छींटे दिख रहे थे। मामला शांत होने के बाद उसने कहा कि बोटी की जगह ग्रेवी मिलने से उसे गुस्सा आया। उसने खाना परोस रहे युवक को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद मामला गरमा गया। इस मामले में सांसद प्रतिनिधि ने कहा कि विपक्षी की साजिश से हंगामा हुआ।

सांसद डॉ. विनोद बिंद के प्रतिनिधि उमा बिंद ने कहा कि विपक्षी की साजिश से हंगामा हुआ, जिन्हें नहीं बुलाया गया था। वे भी दावत में पहुंच गए। उन लोगों ने शराब पीकर मारपीट की। सांसद कार्यक्रम में 10 मिनट रुकने के बाद चले गए थे। उनके जाने के 2 घंटे बाद मारपीट हुई। मारपीट के बाद लोग रोटी-बोटी बांधकर ले गए।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000