घोड़े पर सवार होकर डाकू स्टाइल में कब्जा करने आए अतीक के गुर्गे,खेत मालिक को बुरी तरह पीटा

प्रयागराज। कुख्यात माफिया अतीक अहमद का नामो निशान तो मिट गया,लेकिन उसके गुर्गे बाज नहीं आ रहे।अतीक और अशरफ की मौत के बाद भी उनके गुर्गों और करीबियों की दबंगई कम नहीं हो रही है। अतीक के गढ़ मारिया डीह में खेत पर कब्ज़ा करने के लिए अतीक के गुर्गे कछार में घोड़े पर सवार होकर आए और खेत के मालिक मोहम्मद अकरम को लाठी डंडे और बंदूक की बट से जमकर पीटा। आरोप है कि इस दौरान अतीक का करीबी मारिया डीह के प्रधान आबिद के भाई और उसके करीबियों ने दहशत फैलाने के लिए फायरिंग भी की।

दबंगों ने एक दिन पहले की थी मारपीट…

पिटाई से घायल मोहम्मद अकरम का मेडिकल कराया गया है। अकरम ने पूरामुफ्ती थाने में मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी है। बताया जा रहा है कि इसी मामले को लेकर दोनों पक्षो में एक दिन पहले भी विवाद हुआ था, जिसमें मारिया डीह के मोहम्मद आलम और उमर ने मोहम्मद अहरार को मारा-पीटा और उसकी मोटर साइकिल तोड़ दी। इस मामले में पूरामुफ्ती थाने में आलम और उमर के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। आरोप है कि इसी एफआईआर के बाद फिर से दबंगो ने हमला किया है।

पिस्टल की नाल मुंह में डालकर धमकाया…

पुलिस को दी शिकायत में अकरम ने बताया कि जब वह मारिया डीह कछार के खेत पर गए थे तभी माफिया आबिद प्रधान अपने साथियों के साथ पिस्टल और लाठी डंडे लेकर पहुंच गए। इस दौरान मेरे साथ गाली-गलौज भी की और जान से मारने की नियत से हमला कर दिया।अकरम ने आरोप लगाया कि माफिया और उसके साथियों ने उन्हें मार-मारकर अधमरा कर दिया।आबिद प्रधान ने तो अपनी कमर से पिस्टल निकालकर जुनैद के मुंह में पिस्टल की नाल डाल दी और बोला,हम लोगों ने कहा था कि अगर खेत पर आना है तो 2 बीघा जमीन हमारे नाम पर रजिस्ट्री करनी होगी। फिर भी तुम लोग खेत पर आ गए। अब खेत पर आ ही गए हो तो जिंदा नहीं जाओगे।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000