अतीक अहमद के जेल में बंद बेटे उमर और अली की बढ़ी मुश्किलें,अपहरण-रंगदारी केस में ज्यूडिशियल रिमांड मंजूर

प्रयागराज। कुख्यात माफिया रहे अतीक अहमद के लखनऊ जेल में बंद बेटे मोहम्मद उमर और नैनी जेल में बंद दूसरे बेटे अली अहमद की मुश्किलें बढ़ गई हैं। अतीक के दोनो बेटों की अपहरण और रंगदारी के एक केस में ज्यूडिशियल रिमांड मंजूर हो गई है। अतीक की हत्या के बाद दोनों बेटों पर उनके करीबी बिल्डर ने नामजद मुकदमा दर्ज कराया था। इसी केस में अब अली और उमर की न्यायायिक हिरासत मंजूर हुई है।

एक बेटा लखनऊ तो दूसरा नैनी जेल में…

इस मामले में ज्यूडिशियल कस्टडी रिमांड के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उमर और अली की पेशी कराई गई। लखनऊ के एक बिल्डर मोहम्मद मुस्लिम ने 26 अप्रैल को ये रिपोर्ट दर्ज करायी थी। रिपोर्ट प्रयागराज के खुल्दाबाद थाने में दर्ज कराई गई थी। इसके अलावा अतीक के करीबी आसाद कालिया, गनर एहतेशाम करीम, मोहम्मद नुसरत और अजय के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज हुई थी।

रिपोर्ट दर्ज करने वाला भी अतीक गैंग का सदस्य…

ये मामला 15 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी नहीं देने पर अपहरण कराने, जान से मारने की धमकी देने और 1 करोड़ 20 लाख रुपए की रंगदारी वसूलने के मामले में दर्ज कराया गया है। बता दें कि रिपोर्ट दर्ज कराने वाला बिल्डर मोहम्मद मुस्लिम भी अतीक गैंग का ही सदस्य है और उसके खिलाफ भी कई मुकदमे दर्ज हैं।

अतीक के बेटों के साथ दूसरे आरोपी भी जेल में बंद…

बता दें कि पिछले दिनों मोहम्मद मुस्लिम और अतीक के बेटे असद की बातचीत का ऑडियो सामने आया था। इस मामले में बिल्डर मुस्लिम ने अतीक के बेटों और अन्य के खिलाफ आईपीसी की धारा 386, 307, 147, 364, 504 और 506 के तहत रिपोर्ट दर्ज करायी थी। इस मामले में अतीक के बेटों के साथ ही कई और आरोपी भी जेल में बंद हैं। पुलिस द्वारा एक अन्य आरोपी नुसरत को भी पकड़े जाने की जानकारी है। अब एक नए मामले में ज्यूडिशियल रिमांड मिलने से अतीक के बेटों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000