ग्रेटर नोएडा में मिली अतीक की आलीशान कोठी, चल सकता है बाबा का बुलडोजर

ग्रेटर नोएडा। उमेश पाल उर्फ कृष्ण कुमार हत्‍याकांड के मुख्‍य आरोपी पूर्व सांसद बाहुबली अतीक अहमद की ग्रेटर नोएडा में एक आलीशान कोठी भी है। जांच में सामने आया है कि अतीक का सेक्‍टर-36 में मन्नत नाम से एक कोठी है। बताया जा रहा है कि इसी कोठी में रहकर अतीक के बेटे ने पढ़ाई की थी। ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने भी इसकी पुष्टि कर दी है। इसके बाद जांच एजेंसियों की निगाह के ग्रेटर नोएडा लिंक पर टिक गई है। माना जा रहा है कि इस कोठी पर भी बाबा का बुलडोजर चल सकता है। पुलिस प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। ये प्लाॅट कब अलॉट किया गया था और इसका इस्तेमाल किस लिए किया जाता था, इसका पता लगाया जा रहा है। सेक्टर-36 की ए ब्लॉक में स्थित कोठी नंबर 107 में एक राज मिस्त्री अपने परिवार के साथ पिछले 6 साल से रह रहा है।

साल-1994 में अलॉट हुई थी कोठी…

ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण से मिली जानकारी के मुताबिक 90 वर्ग मीटर का प्लॉट अतीक अहमद को 9 मार्च 1994 में अलॉट किया गया था,जिसकी अलॉटमेंट आईडी C-13018 है।जानकारी के बाद एलआइयू और पुलिस टीम अतीक के इस मकान पर पहुंची।वहां राज मिस्त्री पप्पू मिला। पप्पू पिछले छह साल से परिवार के साथ रह रहा था। चार नाबालिग भी इसी घर में रहते हुए मिले।पप्पू ने पुलिस को बताया कि छह साल पहले उसको एक व्यक्ति ने घर का रखरखाव करने के लिए रखा था।उसके बाद से वह वापस नहीं आया।वह इस मकान का किराया नहीं देता है सिर्फ बिजली का बिल जमा करता है।

अतीक के बेटे ने यहीं रहकर की थी पढ़ाई…

जानकार बताते है कि अतीक अहमद के बेटे ने यही रह कर ग्रेटर नोएडा के एक नामी कॉलेज से पढ़ाई की थी।अतीक कभी-कभी यहां पर आते थे और इसी कोठी पर अतीक को रंगदारी और वसूली की रकम अदा की जाती थी।वर्तमान में इस कोठी में अलग से चैनल का गेट लगा है।चैनल वाले गेट से यह लोग मकान के अंदर आते-जाते हैं।बाहर से देखने से ऐसा लगता है,जैसे कोई अंदर नहीं रहता है।मेन गेट पर बाहर से ताला भी लटका रहता है।

बीते हफ्ते हुई थी उमेश पाल की हत्या…

बता दें कि बसपा विधायक राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल उर्फ कृष्ण कुमार की बीते हफ्ते प्रयागराज के धूमनगंज में योजनाबद्ध तरीके से अंधाधुंध गोलियां बरसाकर और बम फोड़कर हत्‍या कर दी गई थी।इस सनसनीखेज वारदात में उमेश पाल का सुरक्षाकर्मी भी मारा गया था।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000