उत्तरप्रदेशवाराणसी खाकी पर हमला बाइक सवार तीन बदमाशों ने थाने के दरोगा को गोली मारकर लूटी पिस्टल By Ramesh Tiwari Rajdar Last updated Nov 8, 2022 871 वाराणसी के रोहनिया क्षेत्र के जगतपुर में मंगलवार की शाम बाइक सवार तीन बदमाशों ने लक्सा थाना के उपनिरीक्षक अजय यादव अपने काम से रोहनिया की ओर जा रहे थे। शाम के समय वे जगतपुर नहर के पास पहुंचे थे कि पीछे से आए बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक करते हुए गाड़ी रोकी और जब तक दरोगा संभल पाते बदमाशों ने फायरिंग कर दी। दरोगा की सरकारी पिस्टल लूटकर बदमाश भाग निकले। सीने के दाहिने हिस्से में गोली लगने से दरोगा को लहूलुहान हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाइक सवार तीन बदमाशों की तलाश में कमिश्नरेट पुलिस ने घेराबंदी की है। समाचार 871 Share