प्रतापगढ़ कर्बला स्थल पर कब्जे का प्रयास:चार आरोपी हिरासत में, दो जेसीबी जब्त; प्रशासन ने संभाला मोर्चा,एसडीएम नैन्सी सिंह मौके पर मौजूद

प्रतापगढ़ के नगर कोतवाली क्षेत्र के चिलबिला स्थित कर्बला स्थल पर जमीन पर अवैध कब्जे का प्रयास किया। विजय मौर्य दो जेसीबी लेकर मौके पर पहुंचा और जमीन को समतल करने लगा। सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों और कर्बला से जुड़े लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए विजय मौर्य सहित चार लोगों को हिरासत में ले लिया और दोनों जेसीबी जब्त कर लीं।

यह घटना तब हुई जब विजय मौर्य अपने साथियों के साथ कर्बला स्थल पर पहुंचा। उसने जेसीबी मशीनों का उपयोग कर जमीन को समतल करना शुरू कर दिया और वहां लगे पेड़-पौधों को भी काटने का प्रयास किया। उसका उद्देश्य जमीन पर कब्जा करना था। जैसे ही जमीन पर कब्जे की भनक जमीन मालिक और कर्बला से जुड़े लोगों को लगी, वे तुरंत मौके पर पहुंच गए। उन्होंने इस अवैध गतिविधि का कड़ा विरोध किया, जिसके कारण वहां भारी भीड़ जमा हो गई और हंगामा शुरू हो गया।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए भूमाफिया विजय मौर्य, उसके बेटे विशाल मौर्य सहित कुल चार लोगों को हिरासत में ले लिया और उन्हें कोतवाली ले गई। इसके साथ ही, मौके पर मौजूद दोनों जेसीबी मशीनों को भी सीज कर दिया गया।

कर्बला से जुड़े लोगों ने आरोप लगाया है कि विजय मौर्य ने जमीन के कागजों में हेरफेर कर जबरन कब्जा करने की कोशिश की। उनका कहना है कि इस जमीन के स्वामित्व को लेकर पहले से ही दो पक्षों के बीच अदालत में मामला चल रहा है और विजय मौर्य का इस जमीन से कोई संबंध नहीं है।

यह मामला एक धार्मिक स्थल से जुड़ा होने के कारण पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। कर्बला स्थल पर चार थानों की पुलिस फोर्स और पीएसी बल तैनात कर दिया गया है ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। जमीन के कब्जे को लेकर हुए इस विवाद से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000