प्रतापगढ़ में पूर्व विधायक धीरज ओझा, उनके भाई और भतीजे समेत 26 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

प्रतापगढ़। रानीगंज के पूर्व विधायक अभय कुमार उर्फ धीरज ओझा और पूर्व प्रमुख गौरा पूर्णांशु ओझा के समर्थकों के बीच तकरार, कहासुनी व मारपीट का मामला गरमा गया है। इस प्रकरण में सोमवार को पूर्व विधायक धीरज ओझा, उनके भाई व प्रमुख भतीजे समेत छह नामजद और 20 अज्ञात के खिलाफ रानीगंज कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है।

जान लें पूरा मामला 

शनिवार देर शाम रानीगंज में जामताली रेलवे क्रासिंग के पास पूर्व चिकित्सा शिक्षा मंत्री प्रो. शिवाकांत ओझा के पुत्र पूर्व प्रमुख पूर्णांशु ओझा की गाड़ी रुकी थी। वह एसआइआर को लेकर अपने कार्यकर्ताओं से संवाद करके लौट रहे थे। उनके अनुसार गाड़ी में वह और उनके गनर के साथ कुछ लोग मौजूद थे।क्रासिंग के पास इसी बीच पूर्व विधायक रानीगंज धीरज ओझा भी अपने समर्थकों के साथ आ गए। उनके कार्यकर्ताओं ने मेरे साथ रहे लोगों से मारपीट की। साथ में रही स्कार्पियो गाड़ी का कांच धीरज ने पिस्टल की बट से तोड़ दिया गया।

पूर्व मंत्री के कार्यकर्ता ने दी थी तहरीर 

इस मामले में पूर्व मंत्री के कार्यकर्ता लालमणि तिवारी ने उसी रात तहरीर दी थी। जांच के बाद पुलिस ने सोमवार को पूर्व भाजपा विधायक रानीगंज धीरज ओझा, उनके भाई अधिवक्ता नीरज ओझा, भतीजे ब्लाक प्रमुख शिवगढ़ सत्यम ओझा के साथ ही दिलीप उर्फ रिंकू, अखिल सिंह डेविड, नीलेश पांडेय के खिलाफ नामजद और 20 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया। इसमें मारपीट करने, क्षति पहुंचाने व धमकी देने का आरोप है।

केस दर्ज कर साक्ष्य जुटाए जा रहे : रानीगंज कोतवाल 

इस प्रकरण में पूर्व विधायक धीरज ओझा का पक्ष जानने को काल की गई, लेकिन बात नहीं हो सकी। हालांकि घटना के दिन उन्होंने ऐसी किसी घटना की जानकारी से इन्कार किया था। अब मुकदमा दर्ज होने पर मामला राजनीतिक गलियारे में चर्चा में आ गया है। कोतवाल रानीगंज प्रभात कुमार सिंह का कहना है कि केस दर्ज किया गया है। साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

पहले भी कई बार हो चुका है विवाद

पूर्व विधायक धीरज ओझा से इसके पहले भी कई लोगों से विवाद हाे चुका है। प्रमुख के प्रतिनिधि विनोद दुबे से रानीगंज व शहर के बीच में भी मारपीट हुई थी। सपा नेता अश्वनी सोनी से उनके गाली वाले मोबाइल संवाद की चर्चा भी काफी दिन तक चली थी। इसके अलावा भी कई मामले चर्चा में रहे हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000