प्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा ने दिल्ली की लड़की के साथ की सगाई!

कांग्रेस महासचिव और सांसद प्रियंका गांधी और उद्योगपति रॉबर्ट वाड्रा के बेटे रेहान वाड्रा की सगाई की खबर सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है। रेहान की सगाई अवीवा बेग से होने की बात कही जा रही है।  बताया जा रहा है कि बेग खानदान की प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा से लंबे समय से पारिवारिक मित्रता है। बेग परिवार का गांधी परिवार से काफी पुराना परिचय है और इंदिरा गांधी के समय से ही इनके बीच जान पहचान है।

रेहान-अवीवा की हुई सगाई

बताया जा रहा है कि दोनों परिवारों के बीच सगाई का कार्यक्रम हो चुका है। सगाई कार्यक्रम में चुनिंदा लोगों को ही बुलाया गया। सगाई कार्यक्रम को काफी निजी रखा गया है। अवीवा और रेहान एक दूसरे को पिछले कई वर्षों से एक दूसरे के संपर्क में हैं।

रेहान वाड्रा हैं विजुअल आर्टिस्ट

रॉबर्ट वाड्रा और प्रियंका गांधी के बेटे रेहान एक विजुअल आर्टिस्ट हैं। अलग-अलग शहरों में रेहान अपने आर्टवर्क की प्रदर्शनी भी लगा चुके हैं। रेहान की कला में काफी रुचि है। रेहान का यही शौक है और पेशा भी। बता दें कि उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से रेहान ने अपनी स्कूली पढ़ाई पूरी की। इसके बाद आगे की शिक्षा लंदन जाकर पूरी की।

कौन हैं अवीवा बेग?

बता दें कि अवीवा बेग दिल्ली की रहने वाली हैं। दिल्ली के ही जाने-माने मॉर्डन स्कूल से उन्होंने पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने जर्नलिज्म की पढ़ाई ओपी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी से की है। अवीवा पेशे से एक फोटोग्राफर और प्रोड्यूसर हैं। इसके साथ वह नेशनल लेवल की फुटबॉल खिलाड़ी भी रह चुकी हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     नजूल भूमि को हड़पने की इच्छा रखने वाले याचिकाकर्ता सुल्तान हसन को हाईकोर्ट से मिला 5 अक्टूबर तक स्थगनादेश     |     प्रेम प्रसंग के चलते छात्र-छात्रा की मौत: घर से 500 मीटर दूर मंच से लटके मिले शव; कल शाम से थे गायब     |     प्रतापगढ़ : पुलिस को फोन करने के बाद दंपती ने जहर खाकर दी जान, भतीजे से विवाद के बाद उठाया आत्मघाती कदम     |     अदालत ने किरायेदार की सारी दलीलें को दरकिनार करते हुए भवन स्वामी के पक्ष में दिया अपना फैसला, पोषणीयता के आभाव में वाद हुआ निरस्त      |     पत्नी की हत्या, फ्रिज में मिला सिर, पुलिस जांच में जुटी     |     दूल्हा बना शूटर! शादी में 5 सेकंड में 17 राउंड फायरिंग का VIDEO वायरल, पुलिस जांच में जुटी     |     प्रतापगढ़ में 4 आरोपी गिरफ्तार, गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज ,मजदूरी के पैसे को लेकर मारपीट, घायल की मौत     |     फर्राटा पंखे में उतरे करंट से विवाहिता की मौत: प्रतापगढ़ में घर की सफाई के दौरान हुआ हादसा     |     बहू ने करोड़पति ससुर की कराई हत्या : नौकर को बेडरूम में छिपाया, फोन पर गाइड करती रही; शक न हो इसलिए खूब रोई     |     BJP के मंत्रियों के अहंकार की कोई सीमा नहीं, डिप्टी CM केशव मौर्या के बयान पर भड़की कांग्रेस     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000