कोचिंग पढ़ने जा रही छात्रा के साथ रेप का प्रयास,विरोध करने में गंभीर से हुई घायल

प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश के बड़के जिले प्रतापगढ़ के रानीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की छात्रा लच्छीपुर के एक इंटर कॉलेज में पढ़ती है। किराना की दुकान चलाने वाले पिता की चार महीने पहले मौत हो गई। तीन बहन और एक भाई में दूसरे नंबर की छात्रा इंटर की पढ़ाई के लिए कॉलेज के अलावा कोचिंग में भी पढ़ती है। गुरुवार सुबह घने कोहरे के बीच छात्रा घर से साइकिल से लगभग छह किलोमीटर दूर रानीगंज बाजार की एक कोचिंग क्लास में पहुंचने के लिए निकली।

रास्ते में संडौरा के ईंट भठ्ठे से पहले एक सुनसान बाग के पास एक लड़के ने छात्रा को रोकने के लिए साइकिल को धक्का दे दिया। धक्के से साइकिल लेकर छात्रा सड़क किनारे झाड़ियों में गिर पड़ी। आरोप है कि युवक उसका मुंह दबाकर दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। उसकी हरकतों का छात्रा ने विरोध किया और इधर उधर भागने लगी तो युवक ने उसकी पिटाई की, जिससे छात्रा घायल हो गई, लेकिन छात्रा हिम्मत नहीं हारी और किसी तरह युवक के चंगुल को खुद को छुड़ाया। छीना झपटी में बैग और घड़ी वहीं गिर पड़ी।

छात्रा काफी दूर तक तक चीखती चिल्लाती भागती रही और युवक उसका पीछा किया। सुबह घने कोहरे से कुछ दिखाई नहीं दे रहा था, लेकिन छात्रा की आवाज सुनकर कुछ लोग सड़क पर पहुंच गए। छात्रा डर की वजह से कुछ बोल नहीं पाई। बस रोते हुए घरवालों को सूचना दी। सूचना पर सीओ विनय प्रभाकर साहनी और एसओ आदित्य कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे।

छात्रा को इलाज के लिए रानीगंज सीएचसी लाया गया। जहां पर उसका प्राथमिक उपचार के बाद सिर और शरीर के अंदरूनी हिस्सों में आई गंभीर चोट को लेकर जिला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पुलिस ने चचेरे भाई के तहरीर के आधार पर छेड़खानी और मारपीट आदि धाराओं में अज्ञात युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश में जुट गई है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000