रुपयों के लेनदेन का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल, एसआई व ट्रेनी दरोगा पर गिरी गाज

प्रयागराज: प्रयागराज कमिश्नरेट में एक दरोगा और एक ट्रेनी दरोगा का ऑडियो लीक हो गया। इसके बाद यह ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल हो रहे ऑडियो में पुलिस कर्मी पीड़ित से रुपये की लेनेदेन करते सुनाई पड़ रहे हैं। जहां एक ऑडियो में मुकदमे से नाम हटाने तो दूसरे में ट्रेनी दरोगा कोर्ट में जमानत के कागज भिजवाने के लिए दो हजार रुपए मांग रहे हैं।

ऑडियो सामने आने के बाद जांच के आदेश दिए गए। एसीपी की जांच में दोनों दरोगा दोषी पाए गए हैं। एसीपी की रिपोर्ट पर डीसीपी यमुनानगर विवेक चंद्र यादव ने ट्रेनी उप निरीक्षक विजय गौड़ और उप निरीक्षक गुलाब सिंह को सस्पेंड कर विभागीय जांच बैठा दी है। हालांकि, यह मामला कौंधियारा थाने का है।

पुलिस अफसरों के मुताबिक बताया जाता है कि कौंधियारा थाने में काशी नरेश मिश्र और उसके बेटे विजय समेत अन्य पर फर्जी प्रमाण पत्र बनाने और अन्य आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले में विजय की ओर से अग्रिम जमानत के लिए कोर्ट में याचिका दाखिल की गई। विवेचक दरोगा गुलाब सिंह और आरोपी के बीच बातचीत का ऑडियो सामने आया, जिसमें दरोगा ने रुपयों की सीधी मांग तो नहीं की, लेकिन बातचीत के लिए दूसरे पक्ष को मिलने के लिए बुलाया। जबकि दूसरे ऑडियो में जमानत आख्या लगाने के एवज में विवेचक दरोगा गुलाब सिंह की ओर से थाने में ही तैनात ट्रेनी दरोगा विजय गौड़ ने काशी नरेश से फोन पर बात कर रुपयों की मांग की है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000