मृतक बुआ-भतीजी की (फाइल फोटो) उत्तरप्रदेशकानपुर देहात होटल से खाना खाकर लौट रहीं बुआ-भतीजी को कार ने कुचला हुई मौत By Khulasa India News Desk On Oct 2, 2024 319 कानपुर देहात में कानपुर-झांसी हाईवे पर जैनपुर के पास मंगलवार देर रात बुआ-भतीजी को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से दोनों घायलों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। दोनों एक होटल से खाना खाने के बाद सड़क पार कर घर जा रहीं थीं। मंगलपुर कस्बा के पुरानी बाजार निवासी शिवम बाजपेई यूपीएसआईडीसी कालोनी जैनपुर किराए पर रहते है। मंगलवार को वह अपनी पत्नी शांती उर्फ ननकी बाजपेई(24) व भतीजी आरती(13) पुत्री रविन्द्र निवासी बाबरपुर थाना अजीतमल औरैया के साथ खाना खाने एक होटल पर गए थे। रात 12 बजे के करीब तीनों वापस घर जा रहे थे। जैनपुर में एक निजी अस्पताल के सामने शांति और आरती सड़क पर करने लगी, जबकि शिवम पीछे से बाइक लेकर आ रहा था। इसी बीच तेज रफ्तार कार की टक्कर से शांती व उसकी भतीजी आरती गंभीर रूप से घायल हो गई। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा… दुर्घटना के बाद कार लेकर चालक मौके से फरार हो गया। अकबरपुर कोतवाल सतीश कुमार सिंह ने बताया कि दुर्घटना के बाद फरार कार चालक की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। दुर्घटना 319 Share