पुलिस ने आरोपी चाची को किया गिरफ्तार उत्तरप्रदेशआगरा चाची ने नौ साल के भतीजे की करंट लगाकर ली जान, बाथरूम में छिपाई लाश By Khulasa India News Desk Last updated Jan 14, 2025 234 आगरा के थाना जगदीशपुरा के प्रेम नगर में नौ साल के आरव की बेरहमी से हत्या कर दी गई। कातिल कोई और नहीं बल्कि आरव की चाची निकली। चाचा का आरव को लेकर बेइंतहा प्यार उसके कत्ल की वजह बन गया। चाची गजना ने ईर्ष्या में भतीजे को कमरे में बुलाकर करंट लगाकर तड़पा-तड़पाकर मार डाला। बचने के लिए शव को बाथरूम में छिपा दिया। बाथरूम में बिजली का बोर्ड न होने से पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझा ली। पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा है। बाथरूम में मिली थी मासूम की लाश… पूजा वाली गली, प्रेम नगर निवासी जूता कारीगर रमेश का नौ वर्ष का बेटा आरव शनिवार दोपहर छत पर पतंग उड़ाने गया था। तभी लापता हो गया था। परिवार के लोगों ने तलाश की, लेकिन मिला नहीं। बाद में छत पर बने बाथरूम में वो मृत मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में माैत का कारण करंट लगना आया। पुलिस ने फॉरेंसिक एक्सपर्ट की मदद से जांच की। चुपचाप कमरे में बैठी रही चाची… छत पर मृतक के चाचा राजवीर उर्फ वीर सिंह और उनकी पत्नी गजना रह रही थीं। परिवार के लोगों ने गजना पर ही शक जताया। वह घटना के समय अपने कमरे में माैजूद थी। परिवार के लोग बेटे की तलाश में सबसे पहले उसी से पूछने गए थे, उसने जानकारी होने से मना कर दिया था। बाद में बाथरूम में शव मिला। इस बात पर हुआ पुलिस को शक… एसीपी लोहामंडी मयंक तिवारी ने बताया कि जांच में पता चला कि बाथरूम के बाहर बिजली का बोर्ड था। आरव को करंट भी हाथ के पिछले हिस्से में लगा था। इससे हत्या का शक हुआ। आरव को करंट कैसे लगा, इस बिंदु पर जांच की गई। पुलिस ने प्रथम तल पर रहने वाली गजना से पूछताछ की। अपराध 234 Share