लोकसभा चुनाव के ऐलान के बीच आजम खान को लगा बड़ा झटका, जानें किस मामले में दिए गए दोषी करार

रामपुर। लोकसभा चुनाव के तारीखों का चुनाव आयोग ने शनिवार को ऐलान किया है। वहीं तारीखों के ऐलान के बीच समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान को एक बड़ा झटका लगा है। आजम खान को रामपुर के चर्चित डूंगरपुर मामले में दोषी करार दिया गया है। इस मामले में आजम खान, आले हसन समेत चार लोग दोषी करार दिए गए हैं। इस मामले में सजा के लिए 18 अगस्त की तारीख मुकर्रर की गई है। अभी तक अदालते इन जनप्रतिनिधियों के प्रभाव में निर्णय नहीं कर पाती थी। एक बड़ा कारण यह होता था कि विलम्ब होने से मुकदमों में गवाह टूट जाया करते थे और मुकदमें छूट जाया करते थे।

18 मार्च को रामपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट में आजम खान समेत सभी को सजा सुनाई जाएगी। सीतापुर जेल में बंद आजम खान को शनिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच रामपुर लाया गया था। आजम खान के साथ इस मामले में आरोपी पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अजहर अहमद खान और पूर्व क्षेत्राधिकारी आले हसन भी मौजूद थे। सभी आरोपियों को एमपी-एमएलए कोर्ट ने दोषी करार देते हुए सजा के ऐलान की तारीख मुकर्रर कर दी। इन सभी पर रामपुर के डूंगरपुर बस्ती में घुसकर मारपीट और लूटपाट करने का आरोप है। सपा सरकार में जिस आजम खान की तूती बोलती थी, वह आज भीगी बिल्ली बन चुका है।

बता दें कि इस मामले आजम खान का 508/19 डूंगरपुर वाला मामला निर्णय में लगा हुआ था, जिसमें आजम खान, बरकत अली, अजहर अली, आले हसन, जिब्रान, फरमान और उमेंद्र चौहान शामिल थे। इसमें से आजम खान, अजहर अली, बरकत अली और आले हसन इन पर धारा-447, 427, 504, 506 के तहत दोषी पाए गए हैं। सोमवार को अदालत सजा सुनाएगी। इधर 7 सालों में अदालतों द्वारा जनप्रतिनिधियों के मुकदमों में त्वरित गति से सुनवाई करते हुए डिस्पोजल किया जा रहा है और सजा भी सुनाया जा रहा है। हाल ही में धनंजय सिंह, मुख़्तार अंसारी और अब आजम खान को अदालत ने सजा सुनाई है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000