आजम खां की पत्नी और बेटे का शस्त्र लाइसेंस निरस्त, डीएम कोर्ट ने सुनाया फैसला

सीतापुर जेल में बंद सपा नेता आजम खां के परिवार पर शिकंजा कसा गया है। डीएम कोर्ट ने आजम खां की पत्नी डॉ. तजीन फात्मा और उनके बेटे पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम को सजायाफ्ता मानते हुए उनके रिवाल्वर के लाइसेंस को निरस्त कर दिए गए हैं। डीएम कोर्ट में यह मामला विचाराधीन चल रहा था। सपा नेता आजम खां इस वक्त सीतापुर जेल में बंद हैं, जबकि उनकी पत्नी डाॅ. तंजीन फात्मा और पूर्व विधायक बेटे अब्दुल्ला आजम इन दिनों जमानत पर बाहर हैं। अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाणपत्र के मामले में कोर्ट तीनों को सजा सुना चुका है।

सपा नेता आजम खां पर 108 मुकदमे दर्ज किए गए थे, जबकि उनकी पत्नी डाॅ. तजीन फात्मा और उनके बेटे पर मुकदमे दर्ज किए गए थे। 2022 में पुलिस ने तीनों के शस्त्र लाइसेंस को निरस्त करने की संस्तुति डीएम से की थी, जिसके बाद से यह सभी मामले डीएम कोर्ट में विचाराधीन चल रहे थे। डीएम कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई की। सुनवाई के बाद डीएम कोर्ट ने डाॅ. तजीन फात्मा और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम का आपराधिक रिकार्ड देखा और फिर सजायाफ्ता मानते हुए दोनों के .32 बोर के रिवाल्वर के लाइसेंस को निरस्त करने के आदेश जारी कर दिए हैं। इस आदेश के जारी होने के बाद सपा खेमे में खलबली मची हुई है।

आपराधिक रिकार्ड बना लाइसेंस निरस्त करने की प्रमुख वजह

सपा नेता आजम खां की पत्नी डॉ. तजीन फात्मा और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम खां के शस्त्र लाइसेंस निरस्त होने के पीछे दोनों का आपराधिक रिकार्ड और उनका सजायाफ्ता होना है। सपा नेता आजम खां के खिलाफ कुल 108 मुकदमे दर्ज किए गए थे, जिसमें से 71 मामले कोर्ट में विचाराधीन हैं। आजम खां को पांच मामलों में सजा हो चुकी है। इसके अलावा उनकी पत्नी डाॅ. तजीन फात्मा पर 44 मुकदमे विचाराधीन हैं, जिसमें उन्हें बेटे के जन्म प्रमाण पत्र के मामले में दस साल की सजा सुनाई जा चुकी है। फिलहाल वह जमानत पर हैं। इसी तरह उनके पूर्व विधायक बेटे अब्दुल्ला आजम के खिलाफ 45 मुकदमे दर्ज हैं, जिसमें से उनको दो जन्म प्रमाण पत्र के साथ ही मुरादाबाद कोर्ट द्वारा बवाल के मामले में दोषी करार देते हुए सजा सुनाई जा चुकी है। मां-बेटे के आपराधिक रिकार्ड और उनके सजायाफ्ता होना लाइसेंस निरस्त होने की प्रमुख वजह बना है।

आजम खां का लाइसेंस पहले ही हो चुका निरस्त, हाईकोर्ट से मिली थी राहत

रामपुर। सपा नेता आजम खां पर मुकदमे दर्ज होने के बाद प्रशासन की ओर से वर्ष 2019 में उनके तीन शस्त्र लाइसेंस को निरस्त कर दिया गया था। डीएम के फैसले के खिलाफ बाद में सपा नेता आजम खां हाईकोर्ट भी गए थे,जहां से उन्हें राहत भी मिली थी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000