बीटेक छात्र ने गर्लफ्रेंड की गला दबाकर की हत्या, फिर हुडी की डोरी से फंदा बनाकर की खुदकुशी

गाजियाबाद। वैलेंटाइन डे पर जब प्रेमी जोड़े एक दूसरे से प्यार का इजहार कर रहे थे, उसी दौरान एक बीटेक छात्र ने पहले गला दबाकर अपनी प्रेमिका की हत्या की। फिर खुद अपने गाजियाबाद स्थित फ्लैट पर पहुंचकर खुदकुशी कर ली। जानकारी पर पहुंची नोएडा के सेक्टर-58 कोतवाली पुलिस ने युवती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मथुरा की 24 वर्षीय युवती सेक्टर-62 स्थित नवादा गांव के नीलकंठ पीजी में रहती थी। वह सेक्टर-62 स्थित एक आईटी कंपनी में एचआर थी। बुधवार को ऑफिस में ड्यूटी के दौरान सुबह से युवती मानसिक तनाव में थी। शाम को दफ्तर से आने के बाद उसने घर आकर फोन साथी कर्मचारियों का फोन उठाना बंद कर दिया। शाम साढ़े सात बजे साथी कर्मचारी किसी तरह युवती का पीजी का पता खोजते हुए कमरे पर पहुंचे। यहां कमरे का दरवाजा खटखटाने के बाद दरवाजा नहीं खोला तो वह धक्का देकर खोला गया। 

पोस्टमार्टम में गला दबाकर हत्या की बात…

दोस्त जब कमरे के अंदर पहुंचे तो देखा युवती बिस्तर पर बेसुध पड़ी है। गले पर चोट के निशान हैं। साथी कर्मचारी पीजी में कार्यरत लोगों की मदद से युवती को सेक्टर-62 स्थित फोर्टिस अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से मेमो मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।  पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की बात है।

सीसीटीवी फुटेज से सामने आई सच्चाई…

पुलिस ने पीजी में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली है। जांच पर पता चला है कि गाजियाबाद की सोसायटी में रहने वाला अमन नाम का युवक घटना से पहले युवती से मिलने पहुंचा था। जब युवती के दोस्त उसे खोजते हुए पीजी पहुंचे थे तो अमन भी उस पीजी के कमरे से निकलकर भागा था। घटना के बाद वह सीधा अपने फ्लैट पहुंचा। युवती के दोस्तों से जानकारी लेकर युवक की तलाश की जा रही थी। 

युवक ने फ्लैट में फंदा लगाकर की खुदकुशी…

इसी दौरान गाजियाबाद के कवि नगर थाना की पुलिस ने सूचना दी कि युवक ने अपने फ्लैट में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली है। इस मामले में स्वजन की शिकायत पर हत्या का केस दर्ज कर जांच की जा रही है। मृतक अमन मथुरा का मूल निवासी है। उसने गाजियाबाद की लैंड क्राफ्ट सोसायटी में अपने रूम में खुदकुशी की है। थाना कवि नगर पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

रूम पार्टनर से हुई पूछताछ…

मृतका की रूम पार्टनर और अन्य सहेलियों से पूछताछ में पता चला है कि मृतका व अमन एक दूसरे को करीब चार वर्ष से जानते थे। कुछ दिनों से दोनों के मध्य अनबन चल रहा थी। आशंका है कि इसी अनबन के कारण युवक ने पहले युवती की गला दबाकर हत्या की है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000