उत्तरप्रदेशबरेली बिजली निगम का बाबू 20 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार, घर से भी बरामद हुई इतनी रकम By Pratibha Rajdar Last updated Aug 2, 2025 264 बरेली में बिजली निगम के बाबू (लिपिक) अजीत को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते एंटी करप्शन टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से तालाशी के दौरान बैग से 1.76 लाख रुपये अलग से बरामद हुए हैं। कोतवाली में आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। एंटी करप्शन टीम शनिवार को दोपहर लगभग साढ़े तीन बजे मुख्य अभियंता कार्यालय परिसर में ही बने अधिशासी अभियंता प्रथम मनोज कुमार के दफ्तर पहुंची। वहां बैठे बाबू अजीत कुमार को टीम ने 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। इसके बाद उसे पकड़कर कोतवाली ले गई। वहीं आरोपी अजीत के कमरे और घर की भी तालाशी ली गई, इस दौरान आरोपी के बैग से ही 1.76 लाख की अलग से रकम बरामद हुई। इसको भी एंटी करप्शन पुलिस ने जब्त कर लिया है। टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है, उसके पास 1.76 लाख के कैश की भी कोई रसीद आदि बरामद नहीं हुई और साथ ही अभी तक रकम का हिसाब नहीं दे सका है। एंटी करप्शन की टीम ने प्रथम दृष्टया इस रकम को भी काम करने के एवज में ली गई रिश्वत के तौर पर देख रही है। samachar 264 Share