Baghpat Loksabha 2024: बागपत लोकसभा सीट का इतिहास, वहां का जातिगत समीकरण और चुनावी आंकड़ों की गुणा-गणित

उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से एक हैबागपत लोकसभा सीट पर चुनाव हमेशा दिलचस्प होता है। यह सीट 1967 में अस्तित्व में आई। पहले चुनाव में इस सीट पर जनसंघ ने और दूसरे चुनाव में कांग्रेस ने जीत दर्ज की, लेकिन इमरजेंसी के बाद पश्चिमी उत्तर प्रदेश के इस सीट का चुनावी समीकरण ही बदल गया। आपातकाल के बाद साल-1977 में हुए चुनाव में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह चुनाव जीते। 

पश्चिमी उत्तर प्रदेश की बागपत संसदीय सीट का अलग है, महत्व

चौधरी चरण सिंह देश के प्रधानमंत्री रहे और बागपत से हुए थे, निर्वाचित

साल- 1980 और साल- 1984 के चुनाव में भी चौधरी चरण सिंह ने ही जीत दर्ज की। ये कहना भी गलत नहीं होगा कि साल- 1977 के बाद से ये एक पारिवारिक सीट बन गई। क्योंकि चौधरी चरण सिंह के बाद उनके बेटे अजित सिंह यहां से 6 बार सांसद रहे। चौधरी अजित सिंह ने साल- 1989, 1991, 1996, 1999, 2004 और 2009 में इस सीट से सांसद रहे। सिर्फ साल- 1998 में हुए चुनाव में सिंह को हार का सामना करना पड़ा। लेकिन साल- 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में तो चौधरी अजित सिंह तीसरे नंबर पर पहुंच गए। बीजेपी प्रत्याशी सतपाल सिंह ने अजित सिंह को 2 लाख वोटों के अंतर से हराया।

बागपत संसदीय सीट में 5 विधानसभाएं तीन जिले से सम्मलित हैं…

बागपत, गाजियाबाद और मेरठ के कुल 5 विधानसभा सीटें इस लोकसभा के अंतर्गत आती हैं, बागपत लोकसभा क्षेत्र यूपी के तीन जिलों में फैला हुआ है।

साल- 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने बड़ौत, बागपत, मोदीनगर नगर सीट पर जीत का परचम लहराया था, जबकि बाकी दो सीटों पर छपरौली, सिवालखास सीट पर राष्ट्रीय लोकदल ने जीत दर्ज की थी। वहीं, बात करें साल- 2019 लोकसभा चुनाव की तो बीजेपी के सत्यपाल सिंह ने इस सीट पर जीत का परचम लहराया था।

बागपत संसदीय सीट पर लगभग सोलह लाख मतदाता हैं…

बागपत लोकसभा सीट पर कुल मतदाताओं की संख्या

साल-2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में बागपत लोकसभा सीट पर कुल मतदाताओं की संख्या में 16 लाख, 46 हजार, 278 है। वहीं, अगर साल- 2019 में हुए लोकसभा चुनाव की बात करें तो साल- 2019 में 15 लाख, 92 हजार, 297 वोटरों अपने मत का प्रयोग किया था।

साल- 2019 के लोकसभा चुनाव पर एक नजर

अब अगर एक नजर पिछले लोकसभा चुनाव के के नतीजों पर डालें तो साल- 2019 में इस सीट पर बीजेपी के सत्यपाल सिंह ने 5 लाख, 25 हजार, 789 वोट हासिल कर दूसरी बार जीत का परचम लहराया था। वहीं, राष्ट्रीय लोकदल के जयंत चौधरी 5 लाख, 2 हजार, 287 वोट हासिल कर दूसरे स्थान पर रहे थे।

साल- 2014 के लोकसभा चुनाव पर एक नजर

साल- 2014 में हुए लोकसभा चुनाव पर नज़र डालें तो इस सीट पर पुलिस सेवा से रिटायर होने के बाद सत्यपाल सिंह चुनाव लड़े, और जाटों के कद्दावर नेता अजित सिंह को मात दी। सत्यपाल सिंह को 4 लाख, 23 हज़ार, 475 वोट मिले थे, जबकि समाजवादी पार्टी के गुलाम मोहम्मद को 2 लाख, 13 हज़ार, 609 वोट मिले थे वहीं अजित सिंह को 1 लाख, 99 हज़ार, 516 वोटों से ही संतोष करना पड़ा।

साल- 2009 के लोकसभा चुनाव पर एक नजर

साल- 2009 की बात करें तो चौधरी अजित सिंह इस सीट से सांसद थे अजित सिंह ने बसपा के मुकेश सहनी को हराया था। अजित सिंह को 2 लाख, 38 हज़ार, 638 वोट मिले थे। जबकि बसपा के मुकेश साहनी को 1 लाख, 75 हज़ार, 611 वोट मिले थे। वहीं तीसरे नंबर पर कांग्रेस के सोमपाल थे, जिन्हे 1 लाख, 36 हज़ार, 964 वोट मिले थे।

साल- 2004 के लोकसभा चुनाव पर एक नजर

साल- 2004 की बात करें तो चौधरी अजित सिंह इस सीट से सांसद थे। अजित सिंह ने बसपा के औलाद अली भारी मतों के अंतर से हराया था। अजित सिंह को 3 लाख, 53 हज़ार, 181 वोट मिले थे। जबकि बसपा के औलाद अली को को 1 लाख, 32 हज़ार, 543 वोट मिले थे। वहीं तीसरे नंबर पर बीजेपी के सत्यापाल सिंह थे, जिन्हे  1 लाख, 2 हज़ार, 317 वोट मिले थे।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     जम्मू में आतंकी मुठभेड़ के दौरान बिहार के जवान संतोष कुमार बलिदान, गांव में शोक की लहर     |     गोंडा में एक लाख का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में ढेर, थाना प्रभारी के बुलेट प्रूफ जैकेट में लगी गोली     |     प्रयागराज में दिनदहाड़े लूट की वारदात, फाइनेंस कंपनी के एजेंट से लूटे 85 हजार रुपये     |     STF के हाथ लगी बड़ी सफलता; हथियारों के तस्कर को क‍िया ग‍िरफ्तार, पांच पिस्टल बरामद     |     सीबीआई टीम ने सब डिविजनल इंस्पेक्टर डाक को 25 हजार घुस लेते किया गिरफ्तार     |     डबल मर्डर से सनसनी; बहन से छेड़छाड़ की रंजिश में चाचा-भतीजे की निर्मम हत्या     |     अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई बाइक; एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल     |     मुंबई से सटे कल्याण में बड़ा हादसा, बिल्डिंग का स्लैब गिरने से 6 लोगों की मौत     |     अस्थि विसर्जन करने आए परिवार के छह लोग गंगा में बहे, गोताखोरों ने चार को बचाया, दो किशोर लापता     |     कलयुगी पत्नी ने प्रेमी भतीजे संग किया पति का कत्ल, कॉल डिटेल से खुला चौंकाने वाले राज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000