प्रतापगढ़ प्रेम प्रसंग में सिरफिरे आशिक ने युवती की गोली मारकर की हत्या, आज होनी थी सगाई

प्रतापगढ़ अंतु थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग में एक युवती की हत्या कर दी गई। युवती की आज सगाई होनी थी, लेकिन उससे पहले भूसे के ढेर में उसका शव मिलने से हड़कंप मच गया। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्राम प्रधान की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

वहीं, गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। मृतका के परिजनों ने पड़ोसी युवक के खिलाफ तहरीर दी है। हत्यारोपी पुलिस की पकड़ से दूर है। उसकी खोजबीन में टीमें लगा दी गईं हैं। मामला अंतू कोतवाली के छतरपुर शिवाला गांव का है।

जानकारी के मुताबिक, गांव की एक युवती कल देर शाम घर से गायब हो गई थी। परिजन उसकी खोजबीन में जुटे हुए थे, क्योंकि, युवती की आज (24 अप्रैल) सगाई थी। जल्द ही शादी की डेट फिक्स होनी थी। मगर सगाई से पहले बेटी के गायब होने की सूचना पर परिजनों के हाथ-पांव फूल गए।

आनन-फानन में अंतू कोतवाली के किठावर चौकी में इसकी शिकायत दर्ज कराई गई। जिसपर पुलिस जांच में जुट गई। पुलिस जब तक कुछ समझ पाती उसके पहले ही पड़ोस के रहने वाले जय चंद वर्मा के घर में भूसे के ढेर में लापता युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई।

गमगीन हुए परिजन…

मृतका के घरवालों ने आरोप लगाया है कि पड़ोस का रहने वाला जय चंद उनकी बेटी के ऊपर शादी का दबाव बनाता था। मना करने पर उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। हालांकि, पुलिस जांच में जुटी है और कुछ भी बताने से बच रही है। गांव में तनाव का माहौल है। फोर्स तैनात है।

बताया जा रहा है कि सिरफिरे प्रेमी जय चंद ने सगाई से ठीक पहले युवती की गोली मार कर हत्या कर दी। फिर खून से लथपथ शव को अपने घर के भीतर भुसौली में छिपा दिया और मौके से फरार हो गया। फिलहाल, पुलिस आरोपी के परिजनों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। साथ ही जयचंद की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000