हादसे में हुई थी पत्नी की मौत, पति ने कुल्हाड़ी से ट्रैक्टर मालिक का सिर फोड़कर लिया बदला, वीडियो हुआ वायरल

राजस्थान के बूंदी जिले से एक दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य  में 23 अप्रैल की रात को जागरण चल रहा था। मंच में एक युवती डांस कर रही थी और कुछ लोग बैठे भजन का आनंद ले रहे थे। इसी दौरान मंच में बैठे एक युवक बनवारी लाल मीणा के पीछे से एक शख्स हाथ में कुल्हाड़ी लेकर आता है। वह एक झटके में बनवारी लाल मीणा के सिर पर कुल्हाड़ी से तेज वार करता है और उसकी खोपड़ी खोलकर वहां से फरार हो जाता है। हमले के बाद बनवारी मौके पर ही खून से लथपथ होकर गिर पड़ता है।

इस दौरान बाद मंच पर चीख-पुकार मच जाती है। कुछ लोग बनवारी लाल मीणा के पास पहुंचते हैं और उसे इलाज के लिए गंभीर अवस्था में कोटा के निजी अस्पताल में भर्ती करा देते हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी आरोपी हमलवार तेजराज गुर्जर है, जो वरादात को अंजाम देने के बाद से फरार चल रहा है। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर रही है। फिलहाल, आरोपी तेजराज को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।

ट्रैक्टर ट्रॉली हादसे में पत्नी की मौत का लिया बदला… 

पुलिस ने बताया कि अभी तक मिली जानकारी के अनुसार, 18 जून 2023 को गेंडोली थाना इलाके में एक ट्रैक्टर ट्रॉली दुर्घटना हुई थी। इस हादसे में तेजराज की पत्नी संजू सहित दो लोगों की मौत हुई थी। इसके अलावा तेजराज के परिवार के 10 लोग और घायल हुए थे। बनवारी लाल मीणा के ट्रैक्टर की ट्रॉली में तेजराज के परिवार के सदस्य 8 महीने पहले देवस्थान से वापस अपने गांव लौट रहे थे। तेजराज की पत्नी और उसके परिजन ट्रैक्टर ट्राली में सवार थे, तभी पहाड़ी से उतरते समय ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। हादसे में आधा करीब 10 लोगों के घायल होने सहित तेजराज की पत्नी की मौत हो गई।

इस हादसे के बाद से तेजराज गुर्जर हादसे के वक्त ट्रैक्टर ट्राली चला रहे बनवारी से नाराज चल रहा था। तेजराज का आरोप था कि बनवारी ने ट्रैक्टर को जानबूझकर पहाड़ी से नीचे गिराया, जिससे उसकी पत्नी की मौत हो गई। वह बनवारी पर हमला करने के लिए सही मौका देख रहा था और उसकी हत्या करना चाहता था। इसका बदला लेने के लिए मंगलवार रात को भजन संध्या के दौरान बनवारी लाल के सिर पर कुल्हाड़ी से जोरदार वार किया. हमले के बाद बनवारी की हालत गंभीर बनी हुई है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000