लंदन से काशी आई बांग्लादेशी महिला ने अपनाया सनातन धर्म,कहा- सपने में आती थी मरी हुई बेटी

वाराणसी। सनातन की जड़ें कितनी गहरी हैं यह समझना उस समय और भी आसान हो गया,जब लंदन से आध्यात्मिक नगरी काशी पहुंची बांग्लादेशी मुस्लिम महिला अंबिया बानो ने सनातन धर्म को अपनाया। अंबिया ने अपने पूर्वजों की गलती को सुधारते हुए दोबारा सनातन धर्म अपनाया।सनातन धर्म अपनाने को अंबिया घर वापसी बता रही हैं और वह काफी खुश हैं।

अंबिया बानो से अंबिया माला बनी महिला अपने धार्मिक अनुष्ठान में 27 साल पहले गर्भ में मारी गई अपनी बेटी के मोक्ष की कामना के लिए आध्यात्मिक नगरी काशी पहुंची और दशाश्वमेध घाट पर पिंडदान किया। पिंडदान का कर्मकांड काशी के प्रख्यात पुरोहितों के सानिध्य में पांच वैदिक ब्राह्मणों ने संपन्न कराया।

पिंडदान का कर्मकांड शुरू होने से पहले सामाजिक संस्था आगमन संस्थापक सचिव डॉ. संतोष ओझा ने गंगा स्नान कराकर सनातन धर्म को स्वीकारने का आह्वान किया। पंचगव्य ग्रहण करा महिला की आत्मशुद्धि कराई। सनातन धर्म अपनाने के साथ ही महिला अंबिया बानो से अंबिया माला बन गई।

वैशाख पूर्णिमा के अवसर पर शांति पाठ के साथ श्राद्ध कर्म की शुरुआत आचार्य पंडित दिनेश शंकर दुबे ने कराया। सहयोग में पंडित सीताराम पाठक, कृष्णकांत पुरोहित, रामकृष्ण पाण्डेय और भंडारी पांडेय रहे।

बता दें कि लंदन में पली-बढ़ी अंबिया माला (49) बांग्लादेश के सुनामगंज इलाके की मूल निवासी थी। अंबिया ने लंदन में ही ईसाई धर्म को मानने वाले नेविल बॉरन जूनियर से शादी कर ली थी। अंबिया से शादी के बाद उनके पति नेविल ने इस्लाम धर्म अपना लिया था,शादी के लगभग एक दसक बाद उनका तलाक भी मुस्लिम पद्धति के अनुरूप ही हुआ।

अंबिया बताती हैं कि उनके अभिभावकों की वजह से उन्हें ऐसा कुछ करना पड़ा,जिसका उनको पश्चाताप होता था। 27 साल पहले गर्भ में ही बेटी की मौत हो गई थी,बेटी सपने में आकर मोक्ष दिलाने को कहती थी,मां काली ने मुझे रास्ता दिखाया और मैं काशी आई,काशी में मैंने सनातन स्वीकार किया और अब बहुत शांत महसूस कर रही हूं,ऐसा लग रहा है कि कोई बहुत बड़ा बोझ उतर गया है और मैं अपने घर आ गई हूं।

अंबिया बताती हैं कि इसके बाद उन्होंने बेटी की आत्मा को मुक्ति दिलाने के लिए इंटरनेट पर सर्च करना शुरू किया।इस दौरान उन्हें काशी और पिंडदान के बारे में पता चला,इसके बाद उन्होंने काशी के दशाश्वमेध घाट आकर बेटी को पिंडदान किया, इस अनुष्ठान के बाद अंबिका न केवल खुश है बल्कि वह सनातन धर्म में आने का यह घर वापसी बताती हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000