सिर…सीने और पेट में मारीं गोलियां, कत्ल करने से पहले कपड़ा व्यापारी संग दोस्तों ने किया ये काम; फिर उतारा मौत के घाट

मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र के गांव नरहाड़ा के जंगल में कपड़ा विक्रेता आदिल (25) की तीन गोलियां मारकर हत्या करने वाले आरोपी अभी गिरफ्तार नहीं हो सके हैं। हत्या की वारदात का सोशल मीडिया पर फोटो वायरल कर दहशत फैलाई गई। फोटो में आदिल को गोली मारने वाले युवक की पहचान उसके दोस्त जुलकमर के रूप में हुई है। मंगलवार को हमजा की बाइक पर आदिल देखा गया था। उसके साथ जुलकमर भी था। पुलिस का कहना है कि दोनों ने ही आदिल की हत्या की है। दोनों पर एसएसपी ने 25 हजार का इनाम घोषित किया है। हत्या का कारण अभी भी स्पष्ट नहीं हो सका है। मृतक के भाई फाजिल ने हमजा, जुलकमर के अलावा कॉलोनी के इमरान, सलमान, नवाब, शावेज, इकबाल के खिलाफ हत्या का नामजद केस दर्ज कराया है। लोहियानगर थाने की दो, सर्विलांस, स्वाट के अलावा लिसाड़ी गेट थाने की टीम को भी लगाया है। पुलिस ने आरोपियों पर दबाव बनाने के लिए चार लोगों को हिरासत में लिया है।

पानी की हौद पर मिला था शव

लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के राधने वाली गली का रहने वाला कपड़ा विक्रेता आदिल मंगलवार से लापता था। बुधवार सुबह उसका शव नरहाड़ा से बिजली बंबा बाईपास जाने वाली सड़क से करीब 200 मीटर अंदर चकरोड किनारे नरहाड़ा के किसान उपदेश बैंसला के नलकूप पर पानी की हौद पर मिला था। 

गोली मारने वाले युवक की पहचान

उसकी तीन गोलियां मारकर हत्या की गई थी। एएसपी अंतरिक्ष जैन ने बताया कि वायरल फोटो सही है। फोटो में नीचे पड़े आदिल को पिस्टल से गोली मारने वाले युवक की पहचान उसके दोस्त जुलकमर के रूप में हुई है। जुलकमर और हमजा दोनों आदिल के दोस्त हैं।

एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि दोस्तों ने ही आदिल की हत्या की है। खुलासे के लिए अब पांच टीम लगाई गई हैं। आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी कब्जे में लिए हैं। मृतक के मोबाइल फोन की सीडीआर निकलवाई गई है।

पिटाई करके फिर गोली मारी

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आदिल के शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं। हत्यारोपियों ने उसकी पहले पिटाई की और इसके बाद सिर, सीने और पेट में गोलियां मारीं। पेट और सीने की गोली शरीर से पार निकल गई। जबकि सिर में लगी गोली पोस्टमार्टम में मिली है।

सोशल मीडिया पर पोस्ट किया लाइव मर्डर

हैरानी की बात यह है कि आरोपियों को इस हत्या को अंजाम देते वक्त कानून का जरा भी खौफ नहीं था। हत्यारे ने इस वारदात का लाइव वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिए। वायरल हुए वीडियो में एक युवक नीचे पड़े आदिल को पिस्तौल से गोली मारते हुए दिखाई दे रहा है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000