रावण दहन से पहले पुतले के नीचे सांडों में हुई जंग,पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने शेयर किया वीडियो

चंदौली। विजयादशमी के मौके पर देशभर में रावण दहन का कार्यक्रम हुए,लेकिन उत्तर प्रदेश के चंदौली में रावण दहन के दौरान कुछ ऐसा हुआ कि चर्चा पूरे यूपी में है।पूर्व मुख्यमंत्री समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में अन्ना सांडों का एक झुंड रावण दहन से पहले पुतलों के नीचे जंग करते हुए दिखाई दे रहा है। सांडों की जंग देखकर मेला ग्राउंड में भगदड़ जैसी स्थिति हो गयी थी। वीडियो को लेकर अखिलेश यादव ने प्रशासन पर निशाना साधा है।

रावण दहन से पहले सांडों की जंग…

चंदौली में रावण दहन के लिए बड़ा कार्यक्रम हो रहा था। मैदान में मेला लगा हुआ था। मेले में हजारों की संख्या में लोग थे। मैदान में रावण का बड़ा पुलता भी लगाया गया था। इससे पहले कि रावण दहन होता तभी अचानक पुतले के नीचे सांडों का एक झुंड आ गया। सांडों के साथ कुत्तों का भी झुंड था। सांडों ने रावण के पुतले के नीचे ऐसी जंग की मानो राम और रावण के युद्ध की जिम्मेदारी इनको ही मिली है। मैदान में सांडों की जंग देखते ही वहां मौजूद लोगों में दहशत फैल गई और भगदड़ जैसी स्थिति हो गयी। कई मिनटों तक पुलिस की पूरी टीम मिलकर भी सांडों को नहीं खदेड़ पायी। जंग कई मिनटों तक चली। उसके बाद जाकर पुलिसकर्मी इन सांडों को वहां से खदेड़ पाए।

पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने साधा निशाना…

सांडों की जंग का वीडियो वहां मौजूद लोगों ने बना लिया। इसी वीडियो को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर करते हुए प्रशासन पर सवाल खड़े किए।अखिलेश ने एक्स पर लिखा कि प्रशासन का कार्य मेलों के लिए न केवल अनुमति देना बल्कि सुरक्षा व्यवस्था देखना भी होता है। यदि मेले में खुले घूमते हुए अन्ना पशु मेला प्रशासन और पुलिस को नहीं दिख रहे हैं तो उन असामाजिक तत्वों से जनता की सुरक्षा कैसे होगी जो दिखते भी नहीं हैं। जनता की हिफ़ाज़त करना सरकारों का सबसे संवेदनशील कर्तव्य होता है।

बता दें कि इससे पहले भी पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में अन्ना पशुओं और सड़कों व बाजारों में घूम रहे सांडों को लेकर योगी सरकार पर हमला करते रहे हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000