प्यार में धोखा खाया प्रेमी रात में पहुंचा प्रेमिका के घर,मांगा खर्च किए रुपये और गिफ्ट,जमकर हुआ हंगामा

बरेली। झुमका गिरने वाले बरेली में प्रेम प्रसंग का अजब गजब मामला सामने आया है। यहां बेवफाई से नाराज प्रेमी प्रेमिका के घर पहुंच गया। प्रेमी ने जमकर हंगामा किया और प्रेमिका पर खर्च किए रुपयों का हिसाब मांगने लगा।प्रेमिका ने उससे कुछ ऐसा बोल दिया, जिसके बाद उसने खूब शराब पी। नशे में बेहोश हो गया। परिजनों ने शुक्रवार को उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए युवक की मां ने प्रेमिका के परिजनों पर जहर देने का आरोप लगाया है। युवक का उपचार चल रहा है।अब उसकी हालत में अब सुधार है। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के सुरखा बानखाना मोहल्ले का रहने वाला 28 वर्षीय विकास मौर्य को शुक्रवार सुबह जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बताते हैं कि विकास मौर्य का तीन साल से मोहल्ले की ही रहने वाली एक युवती से प्रेमप्रसंग चल रहा था।विकास अपनी कमाई का सारा पैसा प्रेमिका के ऊपर खर्च करता था। विकास के घरवालों को यह पता लगा तो उन्होंने उसे प्राइवेट कंपनी में नौकरी के लिए नोएडा भेज दिया। वहां रहकर भी विकास मोबाइल पर प्रेमिका के संपर्क में रहा।गुरुवार को विकास नोएडा से बरेली लौटा तो उसे पता लगा कि उसकी प्रेमिका अब किसी और से प्यार करने लगी है।रात में वह प्रेमिका के घर पहुंचा और वहां दोनों में इसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। किसी और लड़के से प्रेम प्रसंग का आरोप लगाकर गुस्से में भरे विकास ने प्रेमिका से कहा कि वह अब तक खर्च किए रूपये और गिफ्ट उसे लौटा दे। तब प्रेमिका ने कुछ ऐसा कहा कि विकास ने जमकर शराब पी और बेहोश हो गया। विकास की मां यह देखकर घबरा गई और पुलिस को बुला लिया।

कोहाड़ापीर चौकी प्रभारी ने विकास को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। विकास की मां ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि बेटे की प्रेमिका ने अपने पिता और अन्य लोगों के साथ मिलकर विकास को जहरीला पदार्थ दे दिया है। अगर पता नहीं चलता तो विकास की मौत भी हो सकती थी। हालांकि विकास को होश आने के बाद तस्वीर साफ हो गई।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     IPL सट्टेबाजी रैकेट का भंडाफोड़, 1.62 लाख कैश जब्त के साथ 9 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     दिल्ली हिंसा पर कपिल मिश्रा पर FIR करने का आदेश, सौरभ भारद्वाज ने मांगा मंत्री का इस्तीफा     |     आधी रात को दिल्ली की सड़कों पर उतरीं मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, कहा- मानसून से पहले बाहरी रिंग रोड होगी गड्ढा मुक्त     |     फटा कुर्ता पहनकर गाजियाबाद से लखनऊ पहुंचे BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर, बोले – योगी सरकार में सक्रिय हैं असुरी शक्तियां     |     आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर आमने-सामने से टकराईं दो कारें, SBI के बैंक मैनेजर की मौत     |     सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार के बुलडोजर एक्शन को बताया असंवैधानिक, 10-10 लाख रुपये मुआवजा देने का दिया आदेश     |     एयरफोर्स के कमांडर वर्क्स इंजीनियर की गोली मारकर हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     मुख्तार अंसारी गैंग का कुख्यात शूटर ढाई लाख का इनामी अनुज कन्नौजिया पुलिस मुठभेड़ में हुआ ढेर     |     लखनऊ में इफ्तार पार्टी में शामिल हुए अखिलेश यादव, कहा- नफरत फैलाती है BJP, भगवा पहनने से     |     तीन बच्चों की मां प्रेमी संग फरार; पति के पहुंचने पर दोनों ने खाया जहर, हालत गंभीर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000