सांसद चंद्रशेखर ने हरदोई जिला कारागार में बंद सपा नेता आजम खां के बेटे अब्दुल्ला आजम से की मुलाक़ात उत्तरप्रदेशहरदोई यूपी उपचुनाव से पहले अब्दुल्ला आजम से मिलने हरदोई जेल पहुंचे भीम आर्मी चीफ व नगीना सांसद चंद्रशेखर, कर दिया ये बड़ा एलान By Khulasa India News Desk Last updated Nov 11, 2024 412 हरदोई। भीम आर्मी चीफ व नगीना सांसद चंद्रशेखर ने हरदोई जिला कारागार में बंद सपा नेता आजम खां के बेटे अब्दुल्ला आजम से सोमवार की सुबह मुलाकात कर एक नए सियासी समीकरण बनाने का प्रयास किया। हालांकि, उन्होंने अपनी मुलाकात को पारिवारिक मुलाकात बताया, लेकिन इतना जरूर कहा कि जो लोग तमाशा देख रहे हैं, वह ठीक नहीं है। वह आजम खां के परिवार की लड़ाई में उनके साथ हैं और सड़क से लेकर संसद तक इसे लड़ेंगे। सोमवार की सुबह करीब 10.30 बजे जिला कारागार पहुंचे सांसद चंद्र शेखर ने करीब पौन घंटे तक अब्दुल्ला आजम से जेल में मुलाकात की। जेल के बाहर आने पर उन्होंने सरकार पर निशाना साधा। कहा कि एक परिवार को झूठे मुकदमे में फंसा कर परेशान किया जा रहा है, लेकिन लोग तमाशा देख रहे हैं। वह लोग कौन है, उन्होंने तुरंत ही स्पष्ट भी किया और कहा कि अखिलेश यादव परिवार के साथ है और अच्छे नेता है। मैं उन लोगों की बात कर रहा हूं जो यह जानते हैं कि परिवार निर्दोष है, फिर भी साथ नहीं आ रहे हैं। आजम परिवार के साथ हूं,चंद्रशेखर… आजम खां के परिवार से पारिवारिक रिश्ते बताते हुए उन्होंने कहा कि हर मुसीबत में यह परिवार उनके साथ रहा है और वह स्वयं आजम परिवार के साथ में हैं। इस परिवार की लड़ाई को वह सड़क से लेकर सदन तक लड़ेंगे। जो लोग और अधिकारी जुल्म कर रहे हैं, उन्हें यह बताना चाहते हैं कि संकट के बादल छटने पर उनसे भी हिसाब लिया जाएगा। उपचुनाव के दौरान मुलाकात पर क्या बोले चंद्रशेखर… उपचुनाव के दौरान मुलाकात पर पत्रकारों द्वारा किए गए सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि इसे किसी भी रूप में लिया जाए, लेकिन वह पारिवारिक रूप में आए हैं। सांसद चंद्रशेखर ने जेल के बाहर हरदोई में रहने वाले ही अब्दुल्ला आजम के मौसा व मौसी से बातचीत की, कहा कि अब्दुल्ला आजम शेर है और उसके चेहरे पर कोई शिकन नहीं है। जेल में मुलाकात के बाद चंद्रशेखर ने अंबेडकर पार्क स्थित डा. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया। इस दौरान पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। समाचार 412 Share