यूपी उपचुनाव से पहले अब्‍दुल्‍ला आजम से म‍िलने हरदोई जेल पहुंचे भीम आर्मी चीफ व नगीना सांसद चंद्रशेखर, कर द‍िया ये बड़ा एलान

हरदोई। भीम आर्मी चीफ व नगीना सांसद चंद्रशेखर ने हरदोई जिला कारागार में बंद सपा नेता आजम खां के बेटे अब्दुल्ला आजम से सोमवार की सुबह मुलाकात कर एक नए सियासी समीकरण बनाने का प्रयास किया। हालांकि, उन्होंने अपनी मुलाकात को पारिवारिक मुलाकात बताया, लेकिन इतना जरूर कहा कि जो लोग तमाशा देख रहे हैं, वह ठीक नहीं है। वह आजम खां के परिवार की लड़ाई में उनके साथ हैं और सड़क से लेकर संसद तक इसे लड़ेंगे।
सोमवार की सुबह करीब 10.30 बजे जिला कारागार पहुंचे सांसद चंद्र शेखर ने करीब पौन घंटे तक अब्दुल्ला आजम से जेल में मुलाकात की। जेल के बाहर आने पर उन्होंने सरकार पर निशाना साधा। कहा कि एक परिवार को झूठे मुकदमे में फंसा कर परेशान किया जा रहा है, लेकिन लोग तमाशा देख रहे हैं। वह लोग कौन है, उन्होंने तुरंत ही स्पष्ट भी किया और कहा कि अखिलेश यादव परिवार के साथ है और अच्छे नेता है। मैं उन लोगों की बात कर रहा हूं जो यह जानते हैं कि परिवार निर्दोष है, फिर भी साथ नहीं आ रहे हैं।

आजम पर‍िवार के साथ हूं,चंद्रशेखर…

आजम खां के परिवार से पारिवारिक रिश्ते बताते हुए उन्होंने कहा कि हर मुसीबत में यह परिवार उनके साथ रहा है और वह स्वयं आजम परिवार के साथ में हैं। इस परिवार की लड़ाई को वह सड़क से लेकर सदन तक लड़ेंगे। जो लोग और अधिकारी जुल्म कर रहे हैं, उन्हें यह बताना चाहते हैं कि संकट के बादल छटने पर उनसे भी हिसाब लिया जाएगा।

उपचुनाव के दौरान मुलाकात पर क्‍या बोले चंद्रशेखर…

उपचुनाव के दौरान मुलाकात पर पत्रकारों द्वारा किए गए सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि इसे किसी भी रूप में लिया जाए, लेकिन वह पारिवारिक रूप में आए हैं। सांसद चंद्रशेखर ने जेल के बाहर हरदोई में रहने वाले ही अब्दुल्ला आजम के मौसा व मौसी से बातचीत की, कहा कि अब्दुल्ला आजम शेर है और उसके चेहरे पर कोई शिकन नहीं है। जेल में मुलाकात के बाद चंद्रशेखर ने अंबेडकर पार्क स्थित डा. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया। इस दौरान पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000