भोजपुरी सिंगर पवन सिंह ने लोकसभा चुनाव लड़ने का किया ऐलान, काराकाट सीट पर उपेंद्र कुशवाहा को देंगे चुनौती

रोहतास। भोजपुरी सिंगर और एक्टर पवन सिंह ने बिहार के काराकाट लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की घोषणा की है। पवन सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने लिखा- ‘माता गुरुतरा भूमेरू अर्थात माता इस भूमि से कहीं अधिक भारी होती हैं और मैंने अपनी मां से वादा किया था की मैं इस बार चुनाव लड़ूंगा। मैंने निश्चय किया है कि मैं 2024 का लोकसभा चुनाव काराकाट, बिहार से लड़ूंगा। हालांकि पवन सिंह ने यह खुलासा नहीं किया है कि वह किस पार्टी के सिंबल पर काराकाट से चुनाव में उतरेंगे। एनडीए गठबंधन में काराकट लोकसभा सीट उपेंद्र कुशवाहा को गई है। पवन सिंह के मैदान में उतरने से उनकी मुश्किलें बढ़ गई है। वहीं महागठबंधन की तरफ से काराकाट सीट सीपीआई एमल के खाते में गई है। सीपीआई एमएल ने राजा राम सिंह को प्रत्याशी बनाया है। वह इस वक्त ओबरा विधानसभा सीट से विधायक हैं। इससे पहले पवन सिंह को बीजेपी ने पश्चिम बंगाल की आसनसोल सीट से प्रत्याशी बनाए जाने की घोषणा की थी।

हालांकि नाटकीय तरीके से सीट घोषणा के अगले ही दिन पवन सिंह ने आसनसोल से चुनाव में नहीं उतरने की घोषणा कर दी थी। बता दें कि पवन सिंह अपने मूल निवास स्थान आरा से लोकसभा का टिकट चाह रहे थे, लेकिन आरके सिंह के वहां से प्रत्याशी होने की वजह से बीजेपी ने उन्हें वहां टिकट नहीं दिया। बता दें कि नवादा लोकसभा सीट से लोकगायक गुंजन सिंह भी बीजेपी से टिकट चाह रहे थे, लेकिन ऐसा नहीं होने पर वह यहां से निर्दलीय ही मैदान में उतर आए हैं। अब पवन सिंह भी बीजेपी से मनचाहा टिकट नहीं मिलने पर मैदान में उतरे हैं। इसके अलावा मनोज तिवारी दिल्ली से, रवि किशन गोरखपुर से दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ यूपी के आजमगढ़ से बीजेपी के प्रत्याशी हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000