महाकुंभ से पहले प्रयागराज में बड़ा हादसा; ब्रिज टावर गिरने से सात मजदूर हुए घायल, मची अफरातफरी

प्रयागराज। सहसों के समीप रिंग राेड निर्माण का कार्य चल रहा है। इसे लेकर रेहंडम का तार नया टावर लगाकर ऊंचा किया जा रहा है। शनिवार दोपहर करीब दो बजे मजदूर मशीन के माध्यम से तार खींच रहे थे। इसी बीच अचानक ब्रिज टावर गिर गया, जिसके चपेट में आने से सात मजदूर घायल हो गए। ग्रामीण सभी को अस्पताल ले गए, जहां दो की हालत नाजुक देखकर उसे स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

यह है पूरी घटना…

रिंग रोड निर्माण कार्य के चलते पुराने टावरों को हटाकर नए टावर लगाए जा रहे हैं। रेहंडम के तार को भी नए टावरों में लगाकर ऊंचा किया जा रहा है। शनिवार दोपहर लगभग दो बजे मशीन के माध्यम से मजदूर ब्रिज टावर पर तार खींच रहे थे। इसी दौरान टावर गिर पड़ा। मौजूद अन्य मजदूरों के साथ ही राहगीरों व आसपास रहने वाले लोगों में अफरातफरी मच गई।

लोगों ने नीचे दबे मजदूरों को बाहर निकाला…

बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने काफी मशक्कत के बाद टावर के नीचे दबे मजदूरों को बाहर निकाला। इसमें पश्चिम बंगाल के जिला मालदा टाउन के रहने वाले मजदूर आमिर पुत्र भोंदू, कासिम पुत्र इदुवा, अनिरुद्ध सिंह पुत्र सत्तर, अब्दुल पुत्र शेख अख्तर, पुतुल शेख पुत्र भद्दू शेख, सलीम व छोट्टन शामिल थे। सभी को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां पर सलीम व आमिर की स्थिति गंभीर देखकर डॉक्टरों ने उसे एसआरएन अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

घटनास्थल पर कार्य करने वाले अन्य मजदूरों ने बताया कि दोनों तरफ से तार को मशीन से खींचा जा रहा था। कुछ मजदूर टावर के नीचे काम कर रहे थे। टावर गिरा तो नीचे काम कर रहे मजदूर चपेट में आ गए। सलीम के पैर दब गया था, जिस कारण गंभीर चोट आई है। वहीं आमिर के भी हाथ व पैर में गंभीर चोट है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000