यूपी में बड़ा हादसा: धमाके से खुलीं यात्रियों की आंखें, चीखो से टूटा सन्नाटा, तीन जिन्दा जले, 25 घायल

यूपी के बलरामपुर में भीषण हादसा हो गया। गर्म कपड़ों के बीच गर्माहट में सो रहे यात्रियों की नींद धमाके के साथ खुली। भयावह मंजर देख वह कांप गए। चीख पुकार मच गई। हादसे में तीन लोगों ने दम तोड़ दिया। जबकि, 25 घायल हैं। यूपी में बलरामपुर जिले की सुबह चीख-पुकार और एंबुलेस के सायरन की आवाज के बीच हुई।

यहां एक निजी बस सोनौली से यात्रियों को लेकर दिल्ली जा रही थी। तड़के करीब 4 बजे का समय होगा। कुछ यात्री जग रहे थे। कुछ ठंड में गरम कपड़ों के बीच नींद में थे। अचानक धड़ाम की आवाज के साथ उनकी नींद खुल गई। शांत माहौल चीखों में तब्दील हो गया। इससे पहले कोई कुछ समझ पाता, गाड़ी ने आग पकड़ ली।

आनन-फानन यात्रियों को बाहर निकाला गया। तीन लोगों की सांसें मौके पर ही थम गईं। जबकि, 25 यात्री घायल हो गए। दरअसल, बस की टक्कर एक मालवाहक ट्रक से हो गई थी। हादसा कोतवाली देहात क्षेत्र के फुलवरिया बाईपास पर हुआ। कुछ ही क्षणों में दोनों वाहन धू-धूकर जलने लगे।

आसपास के लोगों ने देखा तो भागकर पहुंचे। सूचना पुलिस को दी गई। जानकारी मिली तो पुलिस के साथ यातायात पुलिस की टीम और दमकलकर्मी भी पहुंच गए। दमकलकर्मियों ने तत्काल आग बुझाने का काम शुरू किया। वहीं पुलिस ने घायलों के उपचार की व्यवस्था करनी शुरू की।

सूचना मिली तो जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन और पुलिस अधीक्षक विकास कुमार भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने दुर्घटना स्थल का निरीक्षण किया। राहत कार्यों की गति बढ़ाने के निर्देश दिए। इसके बाद दोनों अधिकारी अस्पताल पहुंचे। घायलों से मिलकर उनका हाल जाना। पुलिस हादसे के कारणों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

यात्रियों और आसपास के मौजूद लोगों ने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी, जैसे लगा कोई विस्फोट हुआ है। अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कुछ ही पल में दोनों वाहन धू-धूकर जलने लगे। हादसे की भयावता को आंखों के सामने देखकर लोगों की रूप कांप गई। उन्होंने कहा कि यदि थोड़ी भी देर होती तो कई और यात्रियों की जान जा सकती थी।

लोगों के मुताबिक, टक्कर के बाद बस सड़क से खिसककर किनारे लगे ट्रांसफार्मर से जा टकरा गई। ट्रांसफार्मर में बिजली के तार छूने से बस में आग लग गई। चूंकि टकराने के बाद ट्रक पलट गया था। इसलिए बस के बाद ट्रक में भी आग पकड़ ली। आग से बस में सवार कई यात्री बुरी झुलस गए हैं।

आग बुझाने के लिए ट्रक को सीधा किया गया, तो नीचे एक व्यक्ति की लाश मिली। यह बुरी तरह झुलसी थी। यानी वह इस घटना में जिंदा जल गया था। पुलिस उसकी पहचान कराने की कोशिश कर रही है। पुलिस के मुताबिक, यह लाश संभवतः ट्रक में बैठे व्यक्ति की है। ट्रक पलटने से वह निकल नहीं सका। उसी में दब गया होगा। 

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000