प्रतापगढ़ में एंटी करप्शन टीम की बड़ी कार्यवाई:अधिशासी अधिकारी 87,500 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

प्रतापगढ़ में रिश्वत मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। नगर पंचायत ढकवा के अधिशासी अधिकारी (ईओ) अभिनव यादव को शासन ने निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई लिपिक प्रशांत सिंह की रिश्वत लेते गिरफ्तारी और उसके बाद आई जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई है। ईओ अभिनव यादव फरार चल रहे हैं।

दरअसल, एंटी करप्शन टीम ने लिपिक प्रशांत सिंह को नगर पालिका बेल्हा परिषद कार्यालय से 87,500 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा था। यह कार्रवाई एक शिकायत के बाद की गई थी। इस संबंध में नगर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। आरोपी लिपिक को एंटी करप्शन टीम प्रयागराज ले गई थी।

लिपिक की गिरफ्तारी के बाद ईओ अभिनव यादव जांच के दायरे में आ गए थे। एंटी करप्शन की कार्रवाई के तुरंत बाद वे कार्यालय छोड़कर फरार हो गए। जिलाधिकारी (डीएम) के निर्देश पर एसडीएम पट्टी पूर्णेंदु मिश्र को इस मामले की जांच सौंपी गई। एसडीएम ने दूरभाष के माध्यम से ईओ से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली।

एसडीएम से मिली जांच रिपोर्ट को डीएम ने अनुमोदित कर शासन को भेज दिया। शासन ने ईओ अभिनव यादव को दोषी पाते हुए बृहस्पतिवार को निलंबित कर दिया। उन्हें मुख्यालय लखनऊ से संबद्ध किया गया है। इस मामले में आगे की जांच के लिए शासन के एक अधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000