यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, योगी सरकार ने 7 आईएएस अधिकारियों का किया तबादला

उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार ने रविवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। राज्य सरकार ने सात आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। सरकार की ओर से जारी सूची के मुताबिक रायबरेली की जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव को भूतत्व और खनिकर्म का निदेशक बनाया गया है। वहीं कासगंज की जिलाधिकारी हर्षिता माथुर को रायबरेली भेजा गया है। इसके अलावा संयुक्त राज्य निर्वाचन आयुक्त सुधा वर्मा को कासगंज का जिलाधिकारी बनाया गया है। वहीं प्रतापगढ़ के जिलाधिकारी प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव को प्रतीक्षारत किया गया है। सिद्धार्थनगर के जिलाधिकारी संजीव रंजन का प्रतापगढ़ ट्रांसफर किया गया है। गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी पवन अग्रवाल को सिद्धार्थनगर के जिलाधिकारी के पद पर भेजा गया है।

सात सितंबर को भी हुआ था चार आईएएस अधिकारियों का तबादला…

इसी तरह गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण के संभागीय खाद्य नियंत्रक अनुज मलिक को गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण का मुख्य कार्यपालक अधिकारी बनाया गया है। गौरतलब है कि इससे पहले यूपी सरकार ने बीते सात सितंबर को भी बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया था, तब चार आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया था। जिलाधिकारी मथुरा से सीईओ यूपीआरआरडीए भेजे गए साल-2011 बैच के आईएएस पुलकित खरे का तबादला ग्रेटर नोएडा में एसीईओ के पद पर किया गया था। वहीं आईएएस रवीश गुप्ता एआईजी स्टांप को सीईओ यूपीआरआरडीए बनाया गया था। आईएएस आंनद वर्धन एसीईओ ग्रेटर नोएडा को गोरखपुर विकास प्राधिकरण का वीसी नियुक्त किया गया था। आईएएस रमेश रंजन को विशेष सचिव गन्ना और चीनी को निदेशक कौशल विकास बनाया गया था। इससे पहले 1 जून को भी यूपी में पांच आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया था। आयुष घोटाले में नाम आने के बाद अपर मुख्य सचिव वित्त प्रशांत त्रिवेदी हटाए गए थे। इसके अलावा कानपुर के कमिश्नर राजशेखर का तबादला किया गया था।

 

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000