गंभीर धाराओं में आरोपित शिक्षक नेता के बचाव में उतरा माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) एवम् प्राथमिक शिक्षक संघ (दिनेश शर्मा गुट)

जिला बेसिक शिक्षक अधिकारी पर तमाम फर्जी आरोप लगाकर माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट और प्राथमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट आक्रामक रुख अख्तियार किए हुए हैं, जिससे कि महिला शिक्षिका को न्याय न मिल सके…

 

शिक्षक नेता की दादागीरी, मुकदमें में वांछित होने के बावजूद रुतवे में नहीं आई कोई कमी...
एससी/एसटी के तहत दर्ज मुकदमें का आरोपी शिक्षक संगठन का पदाधिकारी होने का उठा रहा, फायदा…

बदायूं। उत्तर प्रदेश के बदायूं जनपद के संविलियन विद्यालय आरिफपुर नवादा विकास क्षेत्र जगत के प्रधानाध्यापक संजीव कुमार शर्मा पर उसी विद्यालय में शिक्षिका रहीं शिवानी सिंह ने भारतीय अपराध संहिता की धारा- 354, 504, 506, 509 एवम् अनुसूचित जाति एवम् अनुसूचित जनजाति (नृशंसता निवारण) अधिनियम 1989 (संशोधन 2015) की धारा 3(2)(va) के तहत दिनांक- 03 अगस्त, 2022 को मुकदमा दर्ज कराया था। गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बावजूद आज तक शिक्षक नेता संजीव कुमार शर्मा की गिरफ्तारी नहीं हुई है। शिक्षक नेता ने उच्च न्यायालय की शरण लिया है, परंतु गिरफ्तारी पर उच्च न्यायालय से कोई भी रोक नहीं लगी है। जबकि एससी/एसटी एक्ट में प्रभावशाली लोग जांच प्रभावित न कर सकें, इसलिए सर्वप्रथम बगैर जांच के गिरफ्तारी का प्राविधान है।

मुकदमा पंजीकृत होने के बाद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बदायूं स्वाती भारती ने शिक्षक नेता को निलंबित कर दिया था, परंतु गिरफ्तारी न होने के कारण व दबाव में शिक्षक नेता को बहाल कर दिया था। दिनांक- 04 सितंबर, 2023 को प्राथमिक शिक्षक संघ के एक गुट के अध्यक्ष दिनेश चंद्र शर्मा ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के प्रांगण में बगैर अनुमति के एक दिवसीय धरना कार्यक्रम आयोजित किया और जब ज्ञापन लेने के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी स्वाती भारती शिक्षकों के बीच पहुंचीं तो शिक्षक की मर्यादा को तार-तार करते हुए दिनेश चंद्र शर्मा ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को अपमानित किया और कहा कि हिम्मत हो तो दुबारा मेरे जिला अध्यक्ष संजीव कुमार शर्मा को निलंबित करो।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने विद्यालय की जांच की और तमाम कमियां मिली तथा कर्मचारी आचरण के उलंघन समेत तमाम आरोपों में संजीव कुमार शर्मा को दुबारा निलंबित कर दिया। निलंबित शिक्षक के पक्ष में दिनांक- 20 सितंबर, 2023 को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के प्रांगण में माध्यमिक शिक्षक संघ के शर्मा गुट के अध्यक्ष पूर्व एमएलसी सुरेश त्रिपाठी एवं एमएलसी ध्रुव त्रिपाठी ने धरना देने का निर्णय लिया है। दूसरी तरफ शिक्षिका शिवानी सिंह न्याय की आस में अनुसूचित जाति जनजाति आयोग समेत हर जगह खुद को न्याय दिलाये जाने की गुहार लगा रही हैं। इसके पूर्व भी विवादित शिक्षक नेता निलंबित हो चुका है। 

आरोपी शिक्षक नेता जो कि प्राथमिक शिक्षक संघ के एक गुट का जिला अध्यक्ष भी है। उसे बचाने के लिए जिला बेसिक शिक्षक अधिकारी पर तमाम फर्जी आरोप लगाकर माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट और प्राथमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट आक्रामक रुख अख्तियार किए हुए हैं, जिससे कि महिला शिक्षिका को न्याय न मिल सके। इसी क्रम में दिनांक- 20 सितंबर, 2023 को धरना देने का भी ऐलान किया गया है। अब देखना होगा कि महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरण आनंद जो कि प्राथमिक और माध्यमिक दोनों विभाग के मुखिया हैं, क्या निर्णय लेते हैं। यक्ष प्रश्न यह है कि संगठन के पदाधिकारी क्या संगठन में इसीलिये पदाधिकारी बनते हैं कि वो अपने मामले में अपने पद का बेजा इस्तेमाल करें। अपने ही शिक्षक का शोषण करें।  

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000