धर्मपरिवर्तन का मामला:पूछताछ में दंपति ने किए चौंकाने वाले खुलासे, कुरआन की आयतें और बाइबिल को बना रहे जरिया

शामली। उत्तर प्रदेश के शामली जिले में थानाभवन थाना क्षेत्र के मादलपुर गांव में धर्मपरिवर्तन को लेकर न‌ए-न‌ए खुलासे हो रहे हैं। अनुसूचित जाति के युवक सूरज का धर्मपरिवर्तन कराने के मामले में पुलिस की जांच में कई खुलासे हुए हैं। पुलिस को जांच और पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ में पता चला है कि पवित्र कुरआन के अल्फाज, आयतें, उर्दू में अली वारिस लिखे झंडे, पोस्टर का सहारा लेकर धर्मपरिवर्तन का खेल चल रहा था। कुरआन, पोस्टर, झंडे आदि को सूरज के घर पर चारों ओर लगा दिए गए थे। पुलिस ने उर्दू में लिखे बरामद झंडे, पोस्टर आदि का उलमाओं से हिंदी अनुवाद कराया, जिसमें पता चला है कि झंडे पर उर्दू में अली वारिस शब्द लिखा गया था, यानी जिम्मेदार।

इसके अलावा तीन उर्दू के पोस्टर यहां से बरामद किए गए थे, जिस पर कुरआन के पाक की चार कुलू की शूरते सूरह काफिरून (2) सूरह अल-इखलास (3) सूरह अल-फलक (4) सूरह अन-नास लिखी थी। जिन्हें नमाज अता करने के दौरान पढ़ा जाता है। इसके अलावा आयतल कुर्सी लिखा एक पोस्टर भी था। हरे और लाल हाथ के पंजे पर अली शब्द लिखा हुआ था। यानी अली को मानने के लिए सूरज का ब्रेनवाश किया जा रहा था।

इसी तरह सफर के दौरान कोई दिक्कत नहीं हो, इसके लिए कुरआन की एक आयत पढ़ी जाती है, जिसके कुछ आयतें सूरज के यहां से मिली। इसके अलावा 11 रुपये के सिक्के, आशंका जताई जा रही है कि इन्हें धार्मिक स्थल में देने के लिए रखा गया होगा। धार्मिक क्रिया कलाप करने वाली एक माला यानी तसबीह भी बरामद की गई। इसके अलावा बाइबिल की किताब और कुरआन भी यहां से बरामद की गई है।

पुलिस ने दंपति से पूछताछ की,हुए कई चौंकाने वाले खुलासे…

मादलपुर गांव में अनुसूचित जाति के परिवार के सूरज का धोखे से धर्मपरिवर्तन कराने वाला गिरोह बहुत शातिर है। दंपती और दिल्ली में रह रहा आरोपी कम पढे़ लिखे होने के बावजूद लोगों को चंगुल में लेने के साथ ही उनका ब्रेनवॉश करने में पढ़े लिखों को भी फेल करते हैं। पुलिस के अनुसार दंपती में माही बनी कमरबतुन और शौकीन को थोड़ा बहुत उर्दू का तो ज्ञान है, मगर हिंदी या फिर अंग्रेजी में अनपढ़ है। इसके बावजूद दोनों इस तरह से ब्रेनवाश करते हैं जैसे कोई पढ़ा लिखा कर रहा हो।

पुलिस की पूछताछ के दौरान भी दोनों ने जिस तरह सवालों के जवाब दिए, उससे साफ है कि दोनों ट्रेंड हैं। पुलिस को गलत जवाब देकर बरगलाने का भी प्रयास किया गया गया। हालांकि पुलिस अभी इस तथ्य की जांच में जुटी है कि आखिर दोनों को ट्रेंड किया किसने हैं। एसपी अभिषेक का कहना है कि दोनों काफी शातिर है। गलत जवाब देकर पुलिस को शुरूआत में बरगलाने का भी प्रयास कर रहे थे। जांच चल रही है। दिल्ली का गिरोह का सदस्य भी शीघ्र पुलिस की गिरफ्त में होगा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000