यूपी एटीएस की आतंकी अहमद से पूछताछ में बड़ा खुलासा,स्वतंत्रता दिवस पर हिजबुल और जैश ने रची थी यूपी में हमले की साजिश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में स्वतंत्रता दिवस पर आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन और जैश ए मोहम्मद ने आतंकी हमले की साजिश रची थी। एटीएस की गिरफ्त में आए हिजबुल के संदिग्ध आतंकी अहमद रजा से पूछताछ में यह खुलासा हुआ है।अहमद रजा ने बताया कि वह अपने साथी के साथ मिलकर स्वतंत्रता दिवस पर किसी बड़ी आतंकी घटना को अंजाम देने की फिराक में था। हमला कहां होना था, इसका अभी खुलासा नहीं किया गया है। यूपी एटीएस अहमद रजा के साथियों की तलाश में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में छानबीन में जुटी है। यूपी एटीएस की जांच में सामने आया है कि अहमद रजा जैश ए मोहम्मद के पाकिस्तानी आतंकी वलीद के संपर्क में था।

वालिद के कहने पर अहमद रजा एक ऑटोमेटिक पिस्टल भी खरीदी थी। यूपी एटीएस ने इस पिस्टल को मुरादाबाद से बरामद कर लिया है। अहमद रजा हिजबुल मुजाहिदीन के पोस्टर बॉय बुरहान वानी और जाकिर मूसा से प्रेरित था और उनको अपना आदर्श मानता था। अहमद रजा के मोबाइल से जिहादी गतिविधियों से संबंधित वीडियो, फोटो और व्हाट्सएप और फेसबुक मैसेंजर चैट मिली है। इसमें अहमद रजा के पाकिस्तानी और अफगानी आतंकियों के संपर्क में होने और हथियारों की ट्रेनिंग लेने की पुष्टि हुई है। अहमद रजा के मोबाइल में मुजाहिदीनों के लिये हथियारों की व्यवस्था करने की चैट और फोटो भी मिली है। अहमद रजा तालिबानी सेना की स्पेशल फोर्स बदरी 313 कमांडो शाखा में शामिल होना चाहता था। यूपी एटीएस द्वारा गिरफ्तार किए गए कश्मीर के अनंतनाग का हिजबुल मुजाहिदीन आतंकी फिरदौस ने पूछताछ में बताया कि वह हिजुबल मुजाहिदीन और जैश ए मोहम्मद के पाकिस्तानी कमांडरों के लगातार संपर्क में है।

फ़िरदौस ने बताया कि उसका सगा चाचा गुलाम अहमद डार मुजाहिदीन था, जो वर्ष 1994 में सेना के साथ मुठभेड़ में मारा गया था। वह अपने चाचा से प्रेरित था और जाकिर मूसा को अपना आदर्श मानता है। बता दें कि फ़िरदौस के मोबाइल से जाकिर मूसा की फोटो और अन्य जिहादी विडियो मिले हैं, जिसमें आतंकवादियों की शहादत का गुणगान किया गया है। फिरदौस ने ही मुरादाबाद का रहने वाला अहमद रजा को बुलाकर अनंतनाग की पहाड़ियों मे हथियार चलाने की ट्रेनिंग दी थी। डीजीपी विजय कुमार ने कहा कि जांच के दृष्टिगत गोपनीय सूचनाओं को साझा नहीं किया जा सकता है। वहीं स्पेशल डीजी प्रशांत कुमार ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेश में अलर्ट घोषित किया गया है।

संवेदनशील धार्मिक स्थलों और सरकारी इमारतों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। स्पेशल डीजी प्रशांत कुमार ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं। राजधानी में होने वाले महत्वपूर्ण आयोजनों में एंटी सबोटाज चेकिंग के अलावा एटीएस के कमांडो तैनात किए जाएंगे। इस अवसर पर तिरंगा यात्रा का आयोजन भी किया जाता है। आयोजकों के साथ वार्ता कर सुनिश्चित कराया जा रहा है कि कहीं कोई असामाजिक तत्व इसकी आड़ में गड़बड़ी न फैला सके। वहीं सुरक्षा के दृष्टिगत दिल्ली समेत अन्य पड़ोसी राज्यों के साथ भी समन्वय स्थापित किया गया है। सुरक्षा के दृष्टिगत 248 कंपनी पीएसी, सात कंपनी केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल और तीन कंपनी एसडीआरएफ तैनात की गई है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000