दिवाली की रात बड़ी वारदात; शराब माफिया अजित सिंह उर्फ जड़ी की गोली मारकर की गई हत्या, 10 दिन पहले जमानत पर आया था बाहर

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में दिवाली की रात बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया, जहां जुआ खेलने के दौरान कुख्यात शराब माफिया अजित सिंह उर्फ जड़ी सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। अजित वर्तमान में ग्राम प्रधान था और जमानत पर जेल से बाहर आया था। उसकी हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। आपसी रंजिश का मामला बताया जा रहा है। फिलहाल, जांच-पड़ताल जारी है।

जानकारी के मुताबिक, अजित उर्फ जड़ी सिंह (30) पर देवरिया के बनकटा थाना और बिहार के सिवान जिले के थानों में लगभग एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। जिसमें शराब तस्करी, मारपीट व हत्या के मामले हैं। जड़ी सिंह 10 दिन पहले ही शराब तस्करी के मामले में सिवान जेल से जमानत पर छूट कर आया था, लेकिन बीती रात उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई।

इस मामले में देवरिया एसपी संकल्प शर्मा ने बताया कि रात में हत्या की एक वारदात हुई है, जिसकी जांच की जा रही है। टीम के साथ घटनास्थल पहुंचकर घरवालों से पूछताछ की गई है और अपराधियों की धर-पकड़ के लिए टीमें लगाई गई हैं। अजित उर्फ जड़ी सिंह का यूपी से लेकर बिहार तक शराब का बड़ा सिंडिकेट था।

गौरतलब हो कि देवरिया के बनकटा थाना क्षेत्र के जंजीरहा गांव निवासी अजित उर्फ जड़ी सिंह ग्राम प्रधान था और कुख्यात शराब तस्कर भी। वह कल दिवाली की रात में सोहनपुर कस्बे में जुआ खेलने गया था, जहां वाद-विवाद में अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी और फरार हो गए। बताया जा रहा है कि जुआ खेलने वाले जो लोग थे वह बिहार के थे और शराब तस्करी के धंधे से जुड़े थे। फिलहाल, सूचना पर बनकटा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

एसपी संकल्प शर्मा ने बताया- बनकटा थाना के सोहनपुर क्षेत्र का मामला है जहां एक 30 वर्षीय व्यक्ति (अजित सिंह) का शव उसके जान पहचान के पंकज जायसवाल के घर रात में मिला है। आपसी रंजिश में गोली मारकर हत्या की गई है। फिलहाल, सुसंगत धाराओं में केस दर्ज किया गया है, जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |     भतीजे ने चाची की गोली मारकर हत्या की:बेडरूम में घुसकर कनपटी में गोली मारी, पति लाश देखकर बेसुध     |     प्रतापगढ़ : क्राकरी स्टोर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जला, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू     |     प्रतापगढ़ में होली पर हुड़दंग, राहगीरों से मारपीट:डीजे की धुन पर वाहनों में तोड़फोड़     |     7 वीं के छात्र को गोली मारने वाला पूर्व MLC का भतीजा बाल सुधार-गृह गया:बोला- रिवॉल्वर चेक करते वक्त गोली चल गई, दोस्त के माथे पर लगी, वो मर गया     |     पत्नी पर अवैध संबंध का शक, फावड़े से हत्‍या कर पति पुलिस से बोला- ‘लाश घर में पड़ी है, आकर ले जाओ ‘     |     बच्चा नहीं हुआ तो पत्नी की हत्या करके दी जान : 9 साल पहले हुई थी शादी, दूसरी शादी करना चाहता था पति     |     बेकाबू फॉर्च्यूनर की टक्कर से स्कूटी सवार MBBS छात्र की मौत: 30 मिनट रेलिंग से लटकी रही लाश     |     जंगल में मिली आंचल मिश्रा के कंकाल का खुल गया राज: हिस्ट्रीशीटर से अवैध संबंधों में हुई हत्या     |     ईरान के सुप्रीम लीडर ख़ामेनेई की मौत के बाद कैसे चल रहा है, ईरान का शासन, कब तक टिक पाएगी मौजूदा सरकार ?     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000