गाजियाबाद में बड़ा सड़क हादसा, स्कूल बस और कार में जोरदार टक्कर; 6 लोगों की मौत

गाजियाबाद में मंगलवार सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे पर नोएडा के एक निजी स्कूल की बस और कार में जोरदार टक्कर हो गई। घटना में 6 लोगों की मौत हो चुकी है और दो की हालत गंभीर है। हादसा एनएच-9 पर  क्रॉसिंग रिपब्लिक थानाक्षेत्र में सुबह करीब 7 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि बस रॉन्ग साइड से जा रही थी। 

टक्कर इतनी भीषण थी की कार के परखच्चे उड़ गए। कार में सवार लोगों के शव बुरी तरह फंस गए थे, जिन्हें बड़ी मुश्किल से निकाला गया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। गनीमत रही कि जिस वक्त हादसा हुआ बस में बच्चे नहीं थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव का काम शुरू किया।

खाटू श्याम के दर्शन को जा रहा था परिवार

मेरठ के मवाना थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाला परिवार खाटू श्याम के दर्शन करने जा रहा था। टीयूवी गाड़ी में चार व्यस्क और 4 बच्चे सवार थे। दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर विजय नगर फ्लाईओवर के ऊपर गलत दिशा में आ रही स्कूल बस ने टक्कर मार दी। हादसे में 6 लोगों की मौत हुई है और दो की हालत नाजुक बनी हुई है।

हादसे के शिकार

नरेंद्र यादव (45)

नरेंद्र की पत्नी अनीता (42)

नरेंद्र का भाई धर्मेंद्र यादव (42)

धर्मेंद्र की पत्नी  बबिता (38)

नरेंद्र का बेटा हिमांशु (12)

नरेंद्र का बेटा करकित (15)

धर्मेंद्र की बेटी वंशिका (7)

धर्मेंद्र का बेटा आर्यन (8) 

नरेंद्र के चचेरे भाई दिनेश पाल ने बताया कि धर्मेंद्र और आर्यन को छोड़कर सभी की मौत हो गई है। सभी लोग थाना इंचौली जिला मेरठ के गांव धनपुर के रहने वाले थे।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000