पुलिस की बड़ी कामयाबी; एक लाख का इनामी मोबाइल टावर से उपकरण चोरी करने वाले गैंग का सरगना जावेद को किया गिरफ्तार

गाजियाबाद की क्राइम ब्रांच पुलिस ने एक लाख के इनामी आरोपी जावेद को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी किया गया था। जिसके बाद उसे आईजीआई एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन के दौरान रोक लिया गया। बताया जा रहा है कि उसके पास दुबई में करोड़ों का बंगला और कई लग्जरी गाड़ियां भी है।

तीसरी क्लास तक पढ़ाई करने वाला जावेद भारत के आधा दर्जन राज्यों में गैंग चलाकर मोबाइल टावर से चोरी रेडियो रिसीवर यूनिट (आरआरयू) खरीदकर चीन, दुबई और हांगकांग भेजता था। जिसे लाखों रुपए में बेचा जाता था। इस गैंग को गाजियाबाद पुलिस ने मई में पकड़ा था। उसी समय से जावेद दुबई भाग गया था। उसके पास से 35 लाख रुपए का माल बरामद हुआ है।

क्या है पूरा मामला…

पुलिस के मुताबिक 3 मई को क्राइम ब्रांच पुलिस ने दिल्ली-एनसीआर, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, बिहार, महाराष्ट्र व मध्य प्रदेश में जियो व एयरटेल के मोबाइल टावरों से बैटरी, आरआर यूनिट व अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस चोरी करने वाले शातिर अपराधियों के अन्तर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया था और 7 फरार थे। इस गिरोह का सरगना जावेद मीरापुरिया दुबई भाग गया था। जिसकी गिरफ्तारी के लिए लुकआउट नोटिस जारी किया गया था।

क्राइम ब्रांच के मुताबिक 8 अक्टूबर की रात को जावेद उर्फ जावेद मीरापुरिया दुबई जाने की फिराक में था, उसी समय इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के इमिग्रेशन डिपार्टमेंट से दिल्ली पुलिस को सूचना मिली। इस पर दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने जावेद को हिरासत में लिया और गाजियाबाद पुलिस को सूचित किया।

पुलिस ने क्या कहा…

क्राइम ब्रांच ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि जावेद मीरापुरिया ने कक्षा-3 तक पढ़ाई की है। उसके 2 भाई व 5 बहनें हैं, जावेद के पिता फेरी का काम करते थे। पढाई छोड़कर वह भी पिता के साथ कम्प्यूटर के कबाडे़ का काम सीखने लगा। इसके बाद जावेद ने खुद का काम शुरू कर दिया। बाद में वह मोबाइल के कबाड़ को चीन में सप्लाई करने लगा।

कैसे किया धंधे की शुरुआत…

लॉकडाउन के बाद साल-2020 में दिनेश नाम का व्यक्ति, जो आरआरयू के कबाड़ का काम करता था, मुस्तफाबाद में जावेद से मिला और उसने बताया कि आरआरयू को तोड़कर बेचने के बजाय पूरा सप्लाई करने पर प्रत्येक सामान पर 8,500 रुपए मिलेगे। जावेद ने आसपास के मार्केट से आरआरयू इकट्ठा करके दिनेश को बेचना शुरू कर दिया। दिनेश इस माल को दुबई भिजवाता था। इसी बीच दिनेश चोरी के आरआरयू मामले में आगरा से जेल चला गया तो जावेद ने दिनेश के साथ काम करने वाले लड़के से दुबई का पता लिया और दुबई चला गया। वहां जाकर लेवल-3 कंपनी के मालिक अलीमुद्दीन, जो हैदराबाद का रहने वाला था, से मुलाकात की और उसे डायरेक्ट माल अपने फर्म कशफ इंटरप्राइजेज के नाम से भेजने लगा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000