
Bihar Vidhan Sabha Chunav Exit Poll 2025 Result LIVE: बिहार में चुनाव संपन्न होने के बाद एग्जिट पोल के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। एनडीए गठबंधन की प्रचंड लहर दिख रही है। सभी प्रमुख सर्वे एजेंसियों ने एनडीए को दो-तिहाई बहुमत के करीब या उससे भी अधिक सीटें मिलने का अनुमान लगाया है। मैटराइज-आईएएनएस के एग्जिट पोल में एनडीए को सबसे अधिक 147 से 167 सीटें मिलने की भविष्यवाणी की गई है, जो स्पष्ट रूप से ‘सुनामी’ की ओर इशारा करता है।
दैनिक भास्कर ने भी एनडीए को 145-160 सीटें मिलने का अनुमान जताया है। वहीं, पीपुल्स पल्स (133-159 सीटें) और पीपुल्स इंसाइट (133-148 सीटें) जैसे पोल्स भी एनडीए को बहुमत के 122 के आंकड़े से काफी ऊपर दिखाते हुए स्पष्ट बढ़त दे रहे हैं। इसके विपरीत, महागठबंधन को इन सभी सर्वे में 70 से 102 सीटों के बीच सिमटते हुए दिखाया गया है।
मतदान समाप्त होते ही एग्जिट पोल के रुझानों ने सियासी माहौल गरमा दिया है। ज्यादातर एग्जिट पोल में एनडीए (NDA) गठबंधन को दो-तिहाई बहुमत मिलता दिख रहा है, जबकि महागठबंधन को 70 से 90 सीटें मिलने का अनुमान है। मैटराइज-आईएएनएस (Matrize-IANS) के पोल में एनडीए (NDA) गठबंधन को दो-तिहाई बहुमत मिलता दिख रहा है, जबकि महागठबंधन को 70 से 90 सीटें मिलने का अनुमान है।
पीपुल्स पल्स (People’s Pulse) एग्जिट पोल ने भी एनडीए को स्पष्ट बढ़त देते हुए 133-159 सीटें और 46.2% वोट शेयर मिलने का अनुमान जताया है। अगर, ये रुझान वास्तविक नतीजों में बदलते हैं, तो ये बिहार में मौजूदा नेतृत्व के लिए बड़ी जीत होगी। इस बार ज्यादा वोटिंग होने की वजह से एग्जिट पोल को लेकर लोगों में क्यूरियोसिटी काफी बढ़ा गई। हर कोई जानना चाहता है कि क्या नीतीश कुमार एक बार फिर सत्ता बरकरार रखने में कामयाब होते हैं या फिर तेजस्वी यादव की ताजपोशी होगी।
Bihar Exit Poll 2025 Result Live: एग्जिट पोल में एनडीए की सुनामी
- मैटराइज-आईएएनएस: एनडीए 147-167, महागठबंधन 70-90, अन्य- 2-10
- पीपुल्स इंसाइट: एनडीए 133-148, महागठबंधन 87-102, अन्य- 3-6
- पीपुल्स पल्स: एनडीए 133-159, महागठबंधन 75-101, अन्य- 2-13
- दैनिक भास्कर: एनडीए 145-160, महागठबंधन 73-91, अन्य- 5-10