भाजपा विधायक को लुटेरा कहने पर अजय राय पर एफआईआर :यूपी कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा था- राजेश्वर सिंह ने ED में रहते देश-प्रदेश को लूटा

सरोजनी नगर विधायक राजेश्वर सिंह को लुटेरा कहने पर कांग्रेस यूपी प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के खिलाफ लखनऊ में FIR दर्ज हुई है। अजय राय ने एक कार्यक्रम में कहा था- विधायक राजेश्वर देश और प्रदेश को लूटने का काम कर रहे है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) में रहते हुए भी यह लूट-खसोट जारी थी।

भाजपा नेता शिवशंकर सिंह उर्फ शंकरी ने इस टिप्पणी के बाद सरोजनी नगर थाने में शिकायत की। तहरीर में बताया- 1 फरवरी 2026 को सरोजनीनगर के गौरी-बिजनौर रोड स्थित नटकुर तिराहा पर एक राजनीतिक सभा आयोजित की गई थी। इस सभा को संबोधित करते अजय राय ने असत्य, मानहानि करने वाला और भड़काऊ बयान दिया था।

सोशल मीडियो पर डाला वीडियो

शंकरी ने बताया- भाषण में विधायक पर देश और लखनऊ को लूटने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए, जो पूरी तरह निराधार और तथ्यहीन हैं। भाषण को योजनाबद्ध तरीके से रिकॉर्ड किया गया और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर अपलोड किया गया।

शंकरी ने ‘रुद्रदमन सिंह’ नामक फेसबुक अकाउंट पर भाषण साझा करने का आरोप लगाया। साथ ही बताया कि वीडियो अब तक 25 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है। सोशल मीडिया पर प्रचार से लोक शांति भंग होने, राजनीतिक तनाव बढ़ने और कानून-व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न होने की आशंका है।

तहरीर में भाषण देने, उसे रिकॉर्ड करने और वायरल करने वालों के बीच आपराधिक साजिश रचने का भी आरोप लगाया गया है। पुलिस ने भाजपा नेता की तहरीर के आधार पर मानहानिक, जानबूझकर भड़काऊ भाषण देने और अपमानित करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

संविधान संवाद महापंचायत में की थी टिप्पणी

गौरतलब है कि बीते रविवार को कांग्रेस द्वारा सरोजनीनगर में आयोजित ‘संविधान संवाद महापंचायत’ कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा विधायक पर यह टिप्पणी की थी। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को भाजपा नेता शिव शंकर सिंह शंकरी और पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजेश सिंह चौहान के नेतृत्व में कानपुर रोड पर विरोध प्रदर्शन किया था। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का पुतला भी फूंका था।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |     आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर प्रशासन का शिकंजा, 38 भवनों पर ध्वस्तीकरण की तैयारी     |     डॉक्टर ने यमुना में लगाई छलांग, इंस्टाग्राम वीडियो में मारपीट का आरोप; एसडीआरएफ समेत कई टीमें तलाश में जुटीं     |     प्रतापगढ़ पुलिस पर गंभीर आरोप: शिकायत के कई दिन बाद भी नहीं दर्ज हुई FIR, पीड़ित ने लगाया कार्रवाई में लापरवाही का आरोप     |     आयुष्मान योजना में बड़ा खेल, एक ही परिवार के सदस्यों को बार-बार भर्ती कर निकाले लाखों     |     मिर्जापुर में तीन लोगों की मौत के बाद भारी बवाल, पुलिस ने किया लाठी चार्ज     |     डेढ़ महीने पहले लव मैरिज अब कत्ल: ‘दुल्हन’ की हत्या कर घर में छह फीट गहरे गड्ढे में दफनाई लाश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000