Bihar Election 2025: ‘मैं शेर का बेटा हूँ’, चुनाव से पहले चिराग पासवान की ये बात सुन, बढ़ जाएगी NDA की टेंशन 

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 (Bihar Assembly Election 2025) का शोर अपने चरम सीमा पर है। राजनीतिक पार्टियां मैदान में अपना दमखम दिखा रही हैं। इसी बीच LJP(RV) प्रमुख चिराग पासवान ने शुक्रवार, 22 अक्टूबर को खगड़िया में जनसभा को संबोधित करते हुए अपने चुनावी विजन पर खुल कर बोले।

केंद्रीय मंत्री ने NDA के चुनावी रणनीति पर भी बोलते हुए अपने संघर्ष के दिनों को याद किया। उन्होंने कहा कि, NDA गठबंधन जाति, धर्म और संप्रदाय से ऊपर उठकर राज्य के युवाओं और महिलाओं के कल्याण के लिए काम कर रहा है। उन्होंने महागठबंधन (आरजेडी-कांग्रेस) पर आरोप लगाया कि वह बिहारियों को चुनाव से पहले सांप्रदायिक और जातीय आधार पर विभाजित करने का प्रयास कर रहा है।

‘MY’ समीकरण पर क्या बोले चिराग ?

चिराग पासवान ने अपने ‘MY’ समीकरण का जिक्र करते हुए कहा, उनका MY समीकरण क्या है ? M मतलब सांप्रदायिक आधार पर बिहारियों को बांटना। Y मतलब जातीय आधार पर बांटना। वहीं हमारा MY समीकरण महिलाओं और युवाओं के विकास पर केंद्रित है। M यानी महिलाएं, जो न केवल राष्ट्र बल्कि पूरी दुनिया का प्रतिनिधित्व करें। Y यानी युवा, जो सिर्फ बिहार ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के भविष्य को आकार दें।

उन्होंने अपने पिता राम विलास पासवान का उल्लेख करते हुए कहा,मैं खगड़िया का बेटा हूँ। मैं शेर का बेटा हूँ। राम विलास पासवान का बेटा हूँ। मेरे खिलाफ अनगिनत प्रयास किए गए कि मुझे तोड़ा जाए, लेकिन मैं डटा रहा।

बिहार के विकास पर दिया जोर

चिराग पासवान ने अपने ‘बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट’ विज़न के तहत महिलाओं और युवाओं के सशक्तिकरण पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि राज्य का विकास तभी संभव है जब युवाओं को शिक्षा, कौशल और रोजगार के अवसर मिलें और महिलाओं को सम्मान और निर्णय प्रक्रिया में भागीदारी मिले। उन्होंने किसानों और मजदूरों के अधिकार सुनिश्चित करने पर भी ध्यान देने की बात कही।

चिराग ने महागठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि उनका दृष्टिकोण जाति और धर्म के आधार पर युवाओं को बांटने वाला है, जबकि उनका दृष्टिकोण समावेशी और विकास-केंद्रित है। उन्होंने कहा कि एनडीए का लक्ष्य है कि बिहार का हर युवा रोजगार पाए, हर महिला सम्मान पाए और बुजुर्गों के अधिकार सुनिश्चित हों।

कब होगा बिहार विधानसभा का चुनाव ?

2025 बिहार विधानसभा चुनाव मुख्य रूप से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) और महागठबंधन के बीच होंगे। NDA में भाजपा, जनता दल (यू), LJP (राम विलास), हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) और राष्ट्रीय लोक मोर्चा शामिल हैं।

वहीं, महागठबंधन में RJD, कांग्रेस, CPI, CPI(M), CPI(ML) और VIP शामिल हैं। इसके अलावा प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी ने भी पूरे 243 सीटों पर दावा जताया है। चुनाव दो चरणों में होंगे-6 और 11 नवंबर को मतदान होगा, और परिणाम 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |     भतीजे ने चाची की गोली मारकर हत्या की:बेडरूम में घुसकर कनपटी में गोली मारी, पति लाश देखकर बेसुध     |     प्रतापगढ़ : क्राकरी स्टोर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जला, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू     |     प्रतापगढ़ में होली पर हुड़दंग, राहगीरों से मारपीट:डीजे की धुन पर वाहनों में तोड़फोड़     |     7 वीं के छात्र को गोली मारने वाला पूर्व MLC का भतीजा बाल सुधार-गृह गया:बोला- रिवॉल्वर चेक करते वक्त गोली चल गई, दोस्त के माथे पर लगी, वो मर गया     |     पत्नी पर अवैध संबंध का शक, फावड़े से हत्‍या कर पति पुलिस से बोला- ‘लाश घर में पड़ी है, आकर ले जाओ ‘     |     बच्चा नहीं हुआ तो पत्नी की हत्या करके दी जान : 9 साल पहले हुई थी शादी, दूसरी शादी करना चाहता था पति     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000