पिकअप को टक्कर मारकर भाग रहे ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा हुई मौत 

सीतापुर। महमूदाबाद कोतवाली क्षेत्र के रामकुंड चैराहे पर एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने पिकअप को टक्कर मार दी। हादसे के बाद भाग रहे ट्रक को युवक ने रोकने का प्रयास किया तो ट्रक ने उसे कुचल दिया। युवक की बाइक ट्रक में फंसकर डेढ़ किमी दूर तक घिसटती चली गई। जिससे युवक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। ट्रक को चालक समेत भगौली के पास से पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। जानकारी के अनुसार,महमूदाबाद-सेमरी मार्ग स्थित रामपुर मथुरा टेंपो स्टैंड के निकट ट्रक ने बाइक सवार शुभम (26) पुत्र श्रवण कुमार की पिअकप को टक्कर मारकर भाग निकला। शुभम ने बाइक से रामकुण्ड चैराहे तक उसका पीछा किया। उसी दौरान शुभम तेज रफ्तार ट्रक के नीचे आ गया। ट्रक से कुचलकर शुभम की मौके पर मौत हो गई और उसकी बाइक ट्रक में फंस कर करीब डेढ़ किलोमीटर घसीटती चली गई।

शुभम की बाइक रामकुंड चैराहे से करीब डेढ़ किमी दूर महमूदाबाद-फतेहपुर मार्ग पर मोतीपुर चैराहे के पूरब बन रहे बाईपास के निकट पड़ी मिली। ट्रक लेकर चालक मौके से फरार हो गया। आनन-फानन में मौके पर मौजूद लोगों ने शुभम को सीएचसी महमूदाबाद पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। मृतक शुभम की पत्नी खूशबू, छोटा भाई पिंकू, बहन काजल व मां का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने ट्रक को चालक सहित बाराबंकी जनपद के भगौली के पास से पकड़ लिया। कोतवाल ओमवीर सिंह ने बताया कि दुर्घटना की जानकारी मिली है, तहरीर मिलने पर केस दर्जकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000