बाइक सवार बदमाशों ने ठेकेदार पर ताबड़तोड़ की फायरिंग हालत गंभीर

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना समाने आई है। यहां बदमाशों ने एक ठेकेदार पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। ठेकेदार को चार गोली लगी है, इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है, जहां से उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। बेलीपार इलाके के कनईल गांव के रहने वाले शशि मौली शुक्ला (65) अपने गांव के पूर्व प्रधान रहे हैं। मौजूदा समय में वे अपने तीन बेटों संग ठेकेदारी करते हैं। गांव वालों के मुताबिक, प्रधानी के समय से ही शशि मौली के परिवार की गांव में कई लोगों से रंजिश भी चलती है। पहले भी कई विवाद हो चुके हैं और शशि मौली के खिलाफ बेलीपार थाने में कई आपराधिक मुकदमें भी दर्ज हैं। यहां रामगढ़ताल इलाके के भगत चैराहा स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल के पास भी शशि मौली शुक्ला की जमीन है। जहां, इन दिनों निर्माण का काम चल रहा है। बुधवार की दोपहर वे अपने इसी मकान का निर्माण करा रहे थे।

इस बीच वे किसी काम से घर से बाहर आ गए। बाहर आते ही दो बाइक पर सवार चार बदमाश वहां पहले से मौजूद थे। बदमाशों ने उन्हें देखते ही उनपर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। करीब 8 से 10 राउंड चली गोलियों में चार गोली शशि मौली को लगी। उनके हाथ और सीने को चीरते हुए दो गोलियां बाहर निकल गईं। जबकि, पैर और जांघ में लगी दो गोलियां फंसी रह गई। एक साथ चार गोली लगने से खून काफी तेज बहने लगा और वो वहीं पर गिर पड़े। गोलियों की आवाज सुनकर लोग उस तरफ दौड़े तो हमलावर फरार हो गए। इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी और घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। फिलहाल घायल ठेकेदार की हालत नाजुक है। इंस्पेक्टर रामगढ़ताल शशि भूषण राय ने बताया, घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से बदमाशों की तलाश की जा रही है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000