बाइक सवार बदमाशों ने युवक से मोबाइल व नकदी लूटी,पीछा करने पर युवक को मारी गोली

आगरा में बदमाश बेखौफ हो गए हैं। रुनकता पुलिस चौकी के अंतर्गत शास्त्रीपुरम से दूध देकर वापस लौट रहे युवक को घेरकर पांच बदमाशों ने मोबाइल और नकदी लूट ली। युवक ने लुटेरों का पीछा करके खड़बाई नहर पर पकड़ लिया। इस पर लुटेरों ने उसे गोली मार दी और फरार हो गए। गोली युवक के कंधे में लगी। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराने के साथ ही लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है। अछनेरा निवासी महेंद्र वाजीवराओ डिग्री कॉलेज में गार्ड की नौकरी करता है। शुक्रवार की शाम शास्त्रीपुरम से तकरीबन 9:00 बजे दूध देने गया था।

पश्चिमपुरी से लौटते समय दो बाइक पर आए पांच बदमाशों ने उसे घेर लिया। उससे मोबाइल फोन और नगद छीन कर बदमाश भाग निकले। युवक ने हार ना मानकर बदमाशों का पीछा करना शुरू कर दिया। बदमाश भागते हुए नहर किनारे आ गए। उसने अटूस नहर के पास बदमाशों को पकड़ लिया। इस पर बदमाशों ने उस पर फायर कर दिया। गोली युवक के कंधे में जा लगी, जिससे वह घायल होकर जमीन पर गिर गया। कुछ देर बाद वहां से गुजरे राहगीरों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। उधर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आपसी विवाद का मामला बताया जा रहा है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000