बाइक सवार बदमाशों ने अधिवक्ता के चचेरे भाई की मारी गोली,मौके पर मौत,10 माह पहले हुई थी शादी

सुल्तानपुर के गोसांईगंज में अज्ञात लोगों ने व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी। ग्रामीणों को व्यापारी खून से लथपथ हालत में मिला। ग्रामीण उसे अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।सुल्तानपुर में बाइक सवार दो बदमाशों ने अधिवक्ता के चचेरे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। सूचना मिलते ही परिजन युवक को लेकर राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का एक्सरे कराकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

गोसाईंगंज के बरूई गांव की घटना…

जानकारी के अनुसार घटना गोसाईगंज थानाक्षेत्र के बरूई गांव की है। थानाक्षेत्र के सुरौली गांव निवासी सफदर इमाम (27) पुत्र मोहम्मद हसनैन बिजली का काम करता था। रोज की तरह रविवार सुबह करीब 9 बजे के आसपास सफदर बाइक से वायरिंग के कार्य से जा रहा था। अभी वो गांव से एक किमी दूर बरूई गांव के पास पहुंचा ही था कि बाइक सवार दो बदमाश मौके पर पहुंचे और युवक के सिर में बंदूक सटाकर गोली मार दी।

अस्पताल में डॉक्टर ने घोषित किया ब्रॉड डेड…

गोली की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो बदमाश भाग निकले। ग्रामीणों ने परिजनों को घटना की सूचना दी। परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और लहूलुहान सफदर को एम्बुलेंस से लेकर राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचे जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाली नगर पुलिस अस्पताल पहुंची और शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बीते नवंबर में हुई  थी मृतक की शादी…

मृतक के चचेरे भाई अधिवक्ता अमन सुल्तानपुरी ने बताया कि सुबह 9 बजे हमें बरूई के पास से फोन आया कि आपके भाई की हत्या कर दी गई है। किसने मारा है इस पर कुछ कहा नहीं जा सकता है। उन्होंने कहा पुलिस का काम है तफ्तीश करके खुलासा करेगी। मृतक की किसी से कोई रंजिश नहीं थी। बताया जा रहा है कि बीते नवंबर में ही मृतक की शादी रहनुमाबानो के साथ हुई थी। वो 9 माह के गर्भ से है।

एसपी बोले हर एंगल पर हो रही जांच…

उधर, एसपी सोमेन वर्मा ने घटनास्थल का पुलिस टीम के साथ निरीक्षण किया है। एसपी ने कहा कि अभी परिजन से तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस हर एंगल पर जांच कर रही है। बता दें कि पंद्रह दिन पूर्व 6 अगस्त को कोतवाली देहात के भुलकी चौराहे के पास अधिवक्ता आजाद अहमद की गोली मारकर हत्या की गई थी। अब अधिवक्ता अमन के भाई की हत्या से अधिवक्ताओं में काफी नाराजगी है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000