पुरानी रंजिश के चलते बाइक सवार बदमाशों ने किसान की गोली मारकर की हत्या

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के थाना भुता क्षेत्र के पंढोली गांव में एक किसान की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि मृतक किसान पुष्पेंद्र गंगवार अपने गांव से बाइक पर शहर जा रहे थे, तभी तीन बाइक सवार बदमाशों ने रास्ते में रोककर उन पर गोलियां बरसाईं। इस हमले में पुष्पेंद्र को चार गोलियां लगीं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोग दहशत में हैं।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स, एसओजी, फील्ड यूनिट और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचीl वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर आश्वासन दियाl पुलिस ने बताया कि पंचायती चुनाव के चलते पहले से चली आ रही रंजिश के कारण यह हत्या की गई है।

किसान की गोली मारकर हत्या…

मिली जानकारी के अनुसार, पुष्पेंद्र के भाई की भी साल-2021 में इसी रंजिश में हत्या कर दी गई थी। इस मामले में हिस्ट्रीशीटर पूरनलाल और उनके परिवार पर शक जताया गया है। एसएसपी ने बताया कि इस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पांच टीमों का गठन किया गया है और जल्द ही सभी को पकड़कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

आरोपियों को पकड़ने के लिए 5 टीमों का गठन…

हत्या की खबर मिलते ही पुष्पेंद्र के परिवार में कोहराम मच गया। परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और मातम का माहौल छा गया। पुलिस ने परिवार की सुरक्षा के लिए भी इंतजाम किए हैं। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और लोग अपने घरों में दुबके हुए हैंl पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000