बाइक सवार बदमाशों ने सैर पर निकले क्राइम ब्रांच के ASI की गोली मारकर की हत्या

हरियाणा के करनाल में आपराधिक वारदात लगातार बढ़ रही हैं। यहां पर ओंगद गांव में बाइक सवार बदमाशों ने जहां दुकान के बाहर गोलियां चलाई थी। वहीं, अब करनाल के कुटेल गांव के पास हरियाणा पुलिस के एएसआई की हत्या कर दी गई। संजीव कुमार यमुनानगर में स्टेट क्राइम ब्रांच में एएसआई के पद पर तैनात थे। जानकारी के अनुसार, संजीव ने कुछ समय पहले ही अपना ऑपरेशन करवाया था और वे रोजाना ड्यूटी के बाद घर आ जाते थे। मंगलवार शाम के समय जब वो अपने घर के बाहर सैर कर रहा था तो दो बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें दो गोलिया मारी। दो राउंड फायरिंग में एक गोली संजीव माथे और दूसरी कमर पर लगी। बाद में संजीव को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

लेकिन वहां पर इलाज के दौरान संजीव की मौत हो गई। घटना के बाद, पुलिस और सीआईए एफएसएल की टीमें मौके पर पहुंची थी। टीमों ने मौके से गोलियों के खोल भी बरामद किए हैं. घटना के बाद से परिवार में मातम पसरा हुआ है। बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले संजीव के भाई और पिता का भी देहांत हो चुका है। घर की सारी जिम्मेदारी संजीव के कंधों पर थी। अब  पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।

संजीव का एक बेटा और बेटी…

एएसआई के रिश्तेदार ने बताया कि संजीव का एक बेटा और बेटी है। वह रोजाना घर आते थे। फिलहाल, किसी से कोई रंजिश नहीं थी। डीएसपी घंरौडा ने बताया कि एएसआई संजीव घर के बाहर टहल रहे थे और इस दौरान बाइक सवारों ने गोलियां मारी हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस कार्रवाई कर रही है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     काशी मेरी और मैं काशी का हूं-प्रधानमंत्री, नरेन्द्र मोदी     |     काशी में कदम रखते ही एक्शन में दिखे पीएम मोदी, गैंगरेप मामले में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के दिए निर्देश     |     पत्रकार राघवेंद्र बाजपेयी हत्याकांड के खुलासे पर पत्नी ने उठाए सवाल, पुलिस ने पुजारी का जारी कर दिया कबूलनामा वाला वीडियो     |     तेज आंधी की वजह से गिरी निर्माणाधीन मकान की दीवार; एक की मौत,  3 गंभीर रूप से घायल     |     पुलिस ने जलती चिता पर पानी डाल कर बुझाई आग, फिर अधजले शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा, जानें क्या है मामला     |     दिल्ली में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या; कार में बैठकर आए हमलावरों ने की 10 राउंड फायरिंग     |     करणी सेना के साथ राजा भइया, सपा सांसद के खिलाफ कल आगरा में बड़ा संग्राम     |     अंतरराज्यीय गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस को मिली बड़ी सफलता, लग्जरी कार फार्च्यूनर में बरामद हुआ ढाई क्विंटल से अधिक गांजा     |     नदी में हेलीकॉप्टर क्रैश होने से एक ही परिवार के 6 लोगों की दर्दनाक मौत     |     मंदिर से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार 100 फीट की ऊंचाई से गिरी, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000