बाइक सवार बदमाशों ने कार रोककर इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल को मारी गोली हुई मौत

यूपी के भदोही से बड़ा मामला सामने आया है। जहां भदोही कोतवाली क्षेत्र के बसवांनपुर गांव में नेशनल इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना सुबह 09 बजे की है। जब भदोही के अमिलौरी निवासी प्रिंसिपल योगेंद्र बहादुर सिंह (55) घर से कार में ड्राइवर के साथ कॉलेज के लिए निकले थे। घर से करीब 01 किलोमीटर की दूरी पर सूनसान इलाके में दो अज्ञात अपाचे बाइक सवार हमलावरों ने उनकी कार को रोक लिया और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।

बदमाशों ने ऐसे दिया वारदात को अंजाम…

हमले में प्रिंसिपल के सीने और पेट के नीचे करीब 6 से 8 गोलियां लगी। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या करने के बाद बदमाशों ने प्रिंसिपल के कार के टायर में गोली मारकर पंक्चर कर दिया, और भाग निकले। इस हमले में कार चालक संतोष सिंह बाल-बाल बच गया है। घटना के बाद से वह पूरी तरह घबराया हुआ बताया जा रहा है।

अज्ञात के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज…

घटना के बाद परिजन उन्हें एमबीएस अस्पताल भदोही ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटनास्थल का डीआईजी मिर्जापुर आरपी सिंह व पुलिस अधीक्षक डॉ. मीनाक्षी कात्यायन ने निरीक्षण किया है। फील्ड यूनिट, फॉरेंसिक टीम व डॉग स्क्वायड द्वारा भी साक्ष्य संकलित किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि टीमें गठित की गई हैं। शव का पोस्टमार्टम कराने के साथ अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

प्रधानाचार्य की निर्मम हत्या से इलाके में सनसनी मचा गई है। वहीं परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मृतक योगेंद्र बहादुर सिंह को अरुण नामक एक लड़का था। और सुंदरी व दीक्षा नामक दो पुत्रियां थीं। पत्नी किरन देवी सहित सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000